फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,young man hanged in the house

पत्नी को मायके में छोड़ आए युवक ने घर में लगाई फांसी

Fri, 06 Aug 2021 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
etawah news,young man hanged in the house
फोटो संख्या 27- सुनील कुमार - फोटो : ETAWAH
सैफई। पत्नी को दो दिन पहले ससुराल में छोड़कर सैफई के अमरसीपुर गांव स्थित घर लौटे युवक ने शुक्रवार दोपहर घर में फांसी लगा ली। काम पर जाने के लिए बुलाने गए राजमिस्त्री ने युवक का शव फंदे पर लटका देख सूचना पुलिस व परिजनों को दी।
विज्ञापन

अमरसीपुर गांव निवासी सुनील कुमार (35) राजमिस्त्री थे। ग्रामीणों ने बताया कि सुनील बुधवार को बकेवर स्थित अपनी ससुराल में पत्नी स्नेहलता, बेटी रिया व बेटे श्याम को छोड़कर शाम को घर आ गया था।
विज्ञापन

गुरुवार को वह काम कर घर लौटा। शुक्रवार सुबह घर से बाहर नहीं निकलने पर राजमिस्त्री ठेकेदार प्रभुदयाल उसके घर गए तो सुनील का शव आंगन में जाल से रस्सी के सहारे लटका था। ठेकेदार ने सूचना पुलिस व परिजनों को दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को फंदे से नीचे उतारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी मोहम्मद हमीद सिद्दीकी ने बताया कि युवक का शराब का लती था। उसने आठ दिन पहले भी आत्महत्या का प्रयास किया था। तब पत्नी ने उसे बचा लिया था। इस बार वह बच्चों के साथ अपने मायके बकेवर में थी।

फोटो संख्या 28- रोते- बिलखते परिजन

फोटो संख्या 28- रोते- बिलखते परिजन- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed