{"_id":"60e3408b8ebc3e9ea7053e05","slug":"etawah-news-worker-dies-due-to-current-uproar-etawah-news-knp6383384126","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मजदूर की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मजदूर की मौत, हंगामा
विज्ञापन
ऊसराहार। थाना क्षेत्र के कदमपुर गांव में निर्माणाधीन मकान के बगल से गुजरी हाईटेंशन लाइन में सरिया छूने से करंट में चपेट में आकर एक श्रमिक की मौत हो गई।
हादसे के समय मकान में लेंटर डालने का काम चल रहा था। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और निर्माणाधीन मकान के सामने ही शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया।
मुआवजे की मांग लेकर नारेबाजी की। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा कर शांत कराया। इसके बाद परिजन व रिश्तेदार शव लेकर वहां से चले गए।
कदमपुर गांव निवासी अन्नू कठेरिया के मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। सोमवार को उनके मकान की छत पर लेंटर डालने का काम चल रहा था। यहां ऊसराहार के ही नगला जामुन गांव निवासी विजय (45) सरिया की जाल डाल रहा था।
इस दौरान एक सरिया मकान से बगल से निकली हाईटेंशन लाइन से छू गई और मजदूर करंट की चपेट में आ गया। उसकी चीख सुकर अन्नू के साथ ही तमाम लोग मौके पर पहुंचे और उसे हाईटेंशन लाइन की तारों से दूर किया।
विज्ञापन
इसके बाद उसे कस्बा किशनी के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने मजदूर को मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत की खबर पाकर परिजन व रिश्तेदार मौके पर पहुंचे और निर्माणाधीन मकान के सामने ही शव रखकर हंगामा करने लगे।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत कराया। सीओ ने बताया कि मृतक विजय के बेटे सुशील ने तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया विजय की करंट से मौत होने की बात सामने आई है। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की सही वजह सामने आ जाएगी।