{"_id":"6123d6e18ebc3e79d268e664","slug":"etawah-news-woman-worker-died-due-to-current-etawah-news-knp6478113134","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट स्कूल में करंट से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइवेट स्कूल में करंट से महिला की मौत
विज्ञापन
मृतक उर्मिला की फाइल फोटो
- फोटो : ETAWAH
इटावा। कोतवाली क्षेत्र के रामलीला रोड स्थित प्राइवेट स्कूल में पौधों को पानी दे रही महिला कर्मी करंट की चपेट में आ गई। जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने संचालक पर लापरवाही व सात माह से मानदेय न दिए जाने का आरोप लगा हंगामा किया। सीओ सिटी ने लोगों को समझाकर शांत किया।
गोविंद नगर निवासी रामशंकर राठौर की पत्नी उर्मिला (55) रामलीला रोड स्थित प्राइवेट स्कूल में काम करती थी। बेटी आरती ने बताया कि मां सोमवार को स्कूल में पौधों को पानी दे रही थी। तभी बाउंड्री की ग्रिल पर रखे टिनबोर्ड पर करंट उतर गया। मां करंट की चपेट में आ गई।
परिजन शव को जिला अस्पताल से स्कूल लेकर पहुंचे। आरोप है कि घटना की जानकारी होने पर स्कूल संचालक भाग गया। मृतका के बेटे व परिजनों ने बताया कि स्कूल बंद होने के बाद भी महिला को काम पर बुलाया जा रहा था।
विज्ञापन
सीओ सिटी राकेश वशिष्ठ व कोतवाली प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने हंगामा कर रहे परिजनों को समझाकर शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिटी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हंगामा करते परिजनों को समझाते कोतवाली प्रभारी- फोटो : ETAWAH