{"_id":"61003e718ebc3e5867672849","slug":"etawah-news-woman-dies-after-childbirth-etawah-news-knp6427718171","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसव के बाद महिला की मौत, अंतिम संस्कार को भिड़े दो पक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसव के बाद महिला की मौत, अंतिम संस्कार को भिड़े दो पक्ष
विज्ञापन
ऊसराहार। थाना क्षेत्र के मौहरी गांव स्थित मायके में प्रसव के बाद महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे ससुराल वाले शव ले जाने व उसका अंतिम संस्कार करने की बात कहने लगे। इसे लेकर उनका मायके पक्ष के लोगों से विवाद हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मौहरी गांव निवासी लज्जाराम बाथम ने बताया कि पिछले साल बेटी वंदना (19) की शादी मैनपुरी के थाना कुर्रा, सेमगांव निवासी पवन से की थी। आरोप है कि बेटी गर्भवती थी, तो ससुराल वाले उसे करीब 15 दिन पहले प्रसव के लिए मौहरी गांव छोड़ गए थे। मंगलवार दोपहर वंदना ने बेटी को जन्म दिया। इसके कुछ देर बाद उसकी हाल
त खराब हो गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। इसके बाद मायके वाले शव लेकर गांव पहुंचे। इस बीच जानकारी पर ससुराल वाले गांव आ गए। वह मृतका का शव मांगने लगे।
विज्ञापन
मायके पक्ष ने वंदना के पति पवन को बुलाने की बात कही। पवन पत्नी का शव देने व उसका अंतिम संस्कार मैनपुरी में करने की बात कहने लगा। इसका मायके पक्ष ने विरोध किया।
इस बात को लेकर दोनों में विवाद होने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कार्यवाहक थानाध्यक्ष देव नारायण द्विवेदी ने बताया कि अभी किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।