{"_id":"613e38538ebc3ea8041830d4","slug":"etawah-news-will-make-efforts-for-restoration-of-old-pension-etawah-news-knp651780748","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों की पुरानी पेंशन बहाली के लिए करेंगे प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों की पुरानी पेंशन बहाली के लिए करेंगे प्रयास
विज्ञापन
फोटो संख्या 04- केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा को प्रतीक देकर सम्मानित करते प्राशिसं के अ?
- फोटो : ETAWAH
इटावा। प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग लेकर केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्यमंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा से मांग की। वैभव वाटिका में आयोजित स्वागत समारोह में विशिष्ट बीटीसी 2004 बैच सहित समस्त शिक्षक/ शिक्षिकाओं को पुरानी पेंशन दिए जाने के संबंध में ज्ञापन सौंपा ।
शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बबुआ ठाकुर ने मंत्री का फूल मालाओं और प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। एससी/एसटी आयोग के सदस्य केके राज, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत को भी प्रतीक चिन्ह भेंट किया।
जिलाध्यक्ष बबुआ ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय मंत्री का आगमन हम समस्त शिक्षक साथियों के लिए हितकारी साबित होगा। उन्होंने आश्वासन दिया है कि वे समस्त शिक्षक/ शिक्षिकाओं की पुरानी पेंशन बहाली की मांग प्रधानमंत्री के समक्ष रखेंगे।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उनका सौभाग्य है कि वे अपने गुरूओं के बीच में है। कार्यक्रम में इरशाद (टिंकू), दीपक ठाकुर, पिंकू राजावत, आशू भदौरिया, विमल तिवारी, बंटी बरुआ आदि रहे।
व्यापारियों ने किया स्वागत
चौधरी पैलेस में केंद्रीय मंत्री का व्यापारी नेताओं ने फूलमालाओं और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। स्वागत करने वालों में सीपू चौधरी एड, इरशाद अली टिंकू, बसरेहर व्यापार मंडल अध्यक्ष सोनू मिश्रा शामिल रहे।
अल्पसंख्यकों ने भी किया स्वागत
शहर के मेवाती टोला में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नेताओें ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। स्वागत करने वालों में रहीस राइन, हाजी शकील, हाजी समी फरीदी, तनवीर, व्यापारी नेता अनंत अग्रवाल, इरशाद अली टिंकू शामिल रहे।