फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Wife reached in-laws' house from Ahmedabad, created chaos

युवक ने आत्महत्या से पहले पत्नी व ससुरालवालों पर लगाया था मारपीट का आरोप

Tue, 14 Sep 2021 10:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Wife reached in-laws' house from Ahmedabad, created chaos
मृतक भूपेश की पत्नी मूर्ति देवी - फोटो : ETAWAH
चकरनगर। सहसों थाना क्षेत्र के पिपरौली गढ़िया गांव में भूपेंद्र उर्फ भूपेश दिवाकर ने पत्नी व ससुरालियों की पिटाई से आहत होकर घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

आत्महत्या से पहले उसने फेसबुक पर सुसाइड नोट अपलोड किया था। पति की मौत की जानकारी पत्नी मंगलवार सुबह ससुराल पहुंची, तो घर में कोहराम मच गया। ससुराल वाले उस पर आरोप लगाने लगे। पुलिस ने परिजनों को शांत कराया, इसके बाद शव का पोस्टमार्टम हुआ।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी मूर्ति देवी मंगलवार सुबह जैसे ही परिजनों के साथ ससुराल पहुंची, तो उसे देखकर ससुराल वाले भड़क गए। मृतक की मां शारदा देेवी का आरोप है कि बहू किन्नर है, शादी के समय यह बात छुपाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी होने पर परिजनों ने बहू की छोटी बेटी से शादी करने की बात कही थी। बेटे को यह लोग अहमदाबाद में प्रताड़ित करते थे। वहीं मूर्ति देवी का कहना है कि वह किन्नर नहीं है, बच्चा न होने की वजह से उसका इलाज चल रहा है।
पति के साथ कोई मारपीट नहीं की। वह शराब पीकर रुपये बर्बाद करता था। इसलिए वह टोकती थी। हंगामा बढ़ता देेख पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझा कर शांत कराया।
पति का शव अंतिम संस्कार को जाने पर मूर्ति देवी दहाड़े मारकर रोने लगी। ससुराल वालों ने उसे घर में घुसने नहीं दिया। मंगलवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की पुष्टि फांसी लगाने से हुई है।
सीने में हल्के खरोच के निशान मिले। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की पुष्टि हैंगिग से हुई है। शरीर पर किसी प्रकार की गई मारपीट या चोट का कोई प्रमाण की पुष्टि नहीं हुई है। युवक के परिजनों ने अभी कोई तहरीर भी नहीं दी है।

मेरी बेटी नहीं है किन्नर
मूर्ति देवी के पिता परशुराम पिपरौली गढ़िया गांव में यह चीख-चीखकर कह रहे थे उनकी बेटी मूर्ति देवी किन्नर नहीं है। किसी ने यह गलत अफवाह उड़ा दी है। उन्होंने बताया कि शादी के बाद बच्चा नहीं होने पर बेटी को डॉक्टर के पास लेकर गए थे। उसका इलाज चल रहा है। मूर्ति देवी के नाना रामरतन ने बताया कि यह सब बातें सरासर गलत था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed