फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Victim caught vicious crook, police looted applause

ठेकेदार व उसके दोस्त के साथ पकड़ा शातिर बदमाश, पुलिस ने लूटी वाहवाही

Fri, 24 Sep 2021 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Victim caught vicious crook, police looted applause
एसपी ग्रामीण के कार्यालय के बाहर पुलिस गिरफ्त में खड़ा आरोपी - फोटो : ETAWAH
इटावा। चकरनगर थाना क्षेत्र के नगला महानंद गांव के पास 22 सितंबर को बाइक सवार शातिर बदमाश ने ठेकेदार पर फायरिंग कर दी थी। ठेकेदार ने दोस्त की मदद से बदमाश को पकड़ लिया था, जबकि उसका साथी मौके से बाइक समेत भाग निकला था।
विज्ञापन

पुलिस ने शुक्रवार को बदमाश की गिरफ्तारी निर्माणाधीन फायर स्टेशन के सामने नगला चोप तिराहे के पास से दिखाकर वाहवाही लूट ली। जबकि बदमाश पकड़ा पीड़ितों ने ही था।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह ने बताया कि 22 सितंबर को चकरनगर-उदी मार्ग निवासी ठेकेदार धर्मेंद्र यादव बुधवार को अपने दोस्त उपेंद्र के साथ सहसों के चंद्रहंसपुरा गांव स्थित फार्म हाउस से कार से लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चकरनगर के नगला महानंद गांव के पास पहुंचने पर वह कार से उतरे तो बाइक सवार दो लोगों ले उन पर फायरिंग कर दी थी, जिससे दोनों बाल-बाल बच बच गए थे।
चकरनगर पुलिस ने ठेकेदार की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्जकर आरोपियों की तलाश की। शुक्रवार को पुलिस ने चकरनगर के निर्माणाधीन फायर स्टेशन के सामने नगला चोप तिराहे के पास खड़े एक आरोपी को पकड़ लिया।
आरोपी ने अपना नाम बिठौली के बिडौरी गांव निवासी सुधीर सिंह परिहार बताया। उसके पास से 32 बोर की देसी पिस्टल, दो कारतूस व एक खोखा बरामद हुआ।
वह हत्या के आरोपी में ग्वालियर से 15 हजार रुपये का इनामी है। साथ ही बिठौली थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की और कोर्ट में पेशकर उसे जेल भेज दिया।
बदमाश व पीड़ित साथ में करते थे ठेकेदारी
एसपी ग्रामीण ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश सुधीर सिंह व पीड़ित धर्मेंद्र ग्वालियर में साथ में ठेकेदारी करते थे। ग्वालियर में झगड़ा होने के बाद कुछ दिनों पहले चकरनगर क्षेत्र में भी दोनों के बीच आपस में विवाद हो गया था।
बदला लेने के लिए सुधीर सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर धर्मेंद्र सिंह पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की थी। मामले में पीड़ित ने सुधीर सिंह, बुद्ध सिंह, अनिल उर्फ भूरे, कुलदीप राजावात व विपिन कुमार उर्फ हरी सिंह के खिलाफ हत्या का प्रयास समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दिल्ली, मप्र, यूपी राज्यों से जुड़े है तार
एसपी ग्रामीण ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी सुधीर सिंह शातिर बदमाश है। उस पर मप्र के ग्वालियर से हत्या, हत्या का प्रयास, बलवा समेत अन्य धाराओं में मुकदमा है, साथ ही 15 हजार रुपये का इनाम भी घोषित है।

दिल्ली में अपने साथियों के साथ मिलकर असलहे के दम पर लूटने, गुजरात के जिला अहमदाबाद थाना निकोल से लूट समेत अन्य धारा, दिल्ली के ओखला में डकैती, हत्या का प्रयास, जालौन से लूट, इटावा के बिठौली थाने से हत्या का प्रयास व 7सीएलए एक्ट, मिनी गुंडा एक्ट, आबकारी अधिनियम, चकरनगर थाने से हत्या का प्रयास बलवा, आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में दस मुकदमे दर्ज है। यह ग्वालियर, दिल्ली व गुजरात से फरार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed