फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Vaish Samaj asked for tickets for 106 seats in the assembly

वैश्य समाज ने विधानसभा में मांगे 106 सीटों पर टिकट

Sat, 04 Sep 2021 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Vaish Samaj asked for tickets for 106 seats in the assembly
वार्ता करते अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के अध्यक्ष डॉ सुमन गुप्ता - फोटो : ETAWAH
इटावा। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद ने कहा है कि समाज के जिन उप वर्गों ने पिछड़े वर्ग में शामिल होने के लिए आवेदन किया है। उन्हें पिछड़ा वर्ग में शामिल किया जाए। इसके साथ ही जो उप वर्ग पहले से पिछड़े वर्ग में शामिल हैं उनके प्रमाण पत्र बनाए जाएं।
विज्ञापन

परिषद के अध्यक्ष डा.सुमंत गुप्ता ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वैश्य समाज के 8 वर्ग को पिछड़ा वर्ग में शामिल करने की फाइलें तैयार हैं लेकिन इस पर शासनादेश जारी नहीं हुआ है।
विज्ञापन

इसके साथ ही 5 उप वर्गों का सर्वे कराया जाना है 3 उप वर्गों को पहले से ही पिछड़ा वर्ग में शामिल किया जा चुका है लेकिन इनके प्रमाण पत्र नहीं बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए इन लोगों की पिछड़ा वर्ग के प्रमाण पत्र बनाए जाएं। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज के जो लोग पिछड़ा वर्ग में शामिल होने के पात्र हैं उन्हें इस वर्ग में शामिल किया जाना चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में 106 विधानसभा सीटें ऐसी हैं जो वैश्य बाहुल्य हैं परिषद की मांग है कि इन सीटों पर राजनैतिक दल वैश्य समाज के प्रत्याशी को उतारे। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले को लेकर परिषद की ओर से लगातार प्रयास किया जा रहा है।
12 सितंबर को कानपुर में एक सम्मेलन भी होगा। जिसमें सरकार के कई मंत्री व विधायक भी शामिल होंगे। इसमें समाज की समस्याओं पर चर्चा होगी।
सुमंत गुप्ता ने कहा कि व्यापारी जीएसटी देते हैं और जीएसटी में बीमा की व्यवस्था है लेकिन अभी तक किसी भी व्यापारी को मृत्यु या बीमारी पर इस बीमा का लाभ नहीं मिला है।
उनकी मांग है कि व्यापारियों को इस बीमा का लाभ दिया जाए। यह भी कहा कि जो व्यापारी जीएसटी नहीं देते हैं लेकिन यदि उनके कामर्शियल कनेक्शन है तो उन्हें भी इस योजना से जोड़ा जाए और बीमा योजना से लाभान्वित कराया जाए।

इन सब मुद्दों को लेकर अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद चेतना यात्रा निकालेगी। इसी यात्रा के संबंध में 12 सितंबर को बैठक होगी। बातचीत के दौरान राम शरण गुप्ता, पंकज गुप्ता, विवेक रंजन गुप्ता व राजेश गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed