{"_id":"6145dd058ebc3ebd8a1f2a99","slug":"etawah-news-underpass-means-do-not-pass-from-under-etawah-news-knp652848047","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर पास में भरा बरसात का पानी, आवागमन में परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडर पास में भरा बरसात का पानी, आवागमन में परेशानी
विज्ञापन
राजपुर गांव के पास अंडर पास में भरा पानी
- फोटो : ETAWAH
जसवंतनगर। राजपुर गांव के पास अंडर पास में बारिश का पानी भरा होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। साथ ही लोग हादसे का शिकार भी हो रहे हैं।
कई बार अंडर पास में भरे पानी में वाहन फंस जाते हैं। इन्हें रस्सी से खींचकर बाहर निकाला जाता है। ऐसा भी नहीं है कि प्रशासनिक अफसरों को अंडर पास में जलभराव की जानकारी नहीं है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं कराया जा रहा है।
रेलवे ने आवागमन में सहूलियत के लिए अंडर पास का निर्माण कराया था, लेकिन यह अंडर पास अब लोगों के लिए परेशानी बन रहे हैं। रेलवे ने वी और टी आकार में अंडर पास बनाए हैं। इसमें बारिश का पानी भर जाता है।
पिछले दिनों हुई बारिश का पानी अंडरपास में भरा होने से राहगीरों को आवागमन परेशानी हो रही है। ऐसा ही हाल जिले के कई और अंडर पास का है। कई अंडर पास तो मुख्य मार्गों को बंद करके बनाए गए हैं।
विज्ञापन
इसकी वजह से इन रास्तों पर लोगों का आवागमन अधिक रहता है। जसवंतनगर रोड पर तमेरी गांव के पास का फाटक बंद कर दिया गया। यहां से लगातार वाहन गुजरते हैं। बारिश में अंडर पास में पानी भरने के बाद लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है।
राजपुर गांव के पास बने अंडर पास में कुछ दिन पहले जलभराव के चलते बाइक से गिरकर महिला घायल हो गई थी। उसे सैफई के मिनी पीजीआई में भर्ती कराना पड़ा था।
इसके अलावा भी कई लोग घायल हो चुके हैं। गेट संख्या-34सी पर पिछले दिनों एक गाड़ी फंस गई थी। तब चालक और गाड़ी को देवीपुरा के ग्रामीणों ने रस्सी के सहारे निकाला था।
जलनिकासी की नहीं है व्यवस्था
क्षेत्र के तमाम लोगों का आवागमन इस अंडर पास होता है। यहां पानी भरा होने से दुपहिया वाहन बंद ही हो जाते हैं। इससे बाइक, साइकिल और पैदल यात्रियों को आवागमन में परेशानी होती है। लंबे समय से बारिश का पानी भरा होने के कारण उसमें बदबू भी आने लगी है। अंडरपास में पानी निकासी की व्यवस्था नहीं है।-शैलेंद्र सिंह, निवासी राजपुर गांव
जान जोखिम में डाल पार करते हैं ट्रैक
देवीपुरा गांव के पास गेट संख्या-34 सी पर बाइक व साइकिल सवार तमाम लोग जान जोखिम में डाल कर रेलवे ट्रैक पार करते हैं। इसके चलते कई बार हादसे भी हो चुके हैं। पानी की निकासी नहीं होने से गंदगी हो रही है। राजपुर गांव के समीप गेट संख्या-36सी, बिबामऊ गांव के पास गेट संख्या-40सी की भी यहीं स्थित है। -आशीष कुमार, निवासी बिबामऊ गांव