फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Two new dengue patients appeared

डेंगू के दो नए मरीज सामने आए, 903 बुखार के मरीज पहुंचे अस्पताल

Thu, 16 Sep 2021 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Two new dengue patients appeared
इटावा। जिले में वायरल बुखार व डेंगू का प्रकोप थमा नहीं है। जिला अस्पताल व सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में बुखार से 903 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। इनमें से 204 रोगियों का रैपिड टेस्ट किया गया।
विज्ञापन

इसमें डेंगू के 14 संदिग्ध मरीजों का एलाइजा टेस्ट सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी, निजी पैथोलॉजी में कराया गया। इनमें दो मरीजों को डेंगू की पुष्टि हुई है।
इनमें एक प्राइवेट और दूसरा जिला अस्पताल में भर्ती है। वर्तमान में जिला अस्पताल में इटावा के 10 डेंगू के मरीज और सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में दो मरीज इटावा के भर्ती हैं।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. अवधेश यादव ने बताया कि सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में मैनपुरी, औरैया, फिरोजाबाद समेत आसपास के कई जनपदों के डेंगू मरीज भर्ती हैं।
जिले के निजी अस्पतालों में भर्ती 39 मरीज रैपिड टेस्ट में डेंगू संदिग्ध पाए गए। इन सभी का एलाइजा टेस्ट कराने के लिए सैंपल सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी व कई प्राइवेट पैथोलॉजी में भेजे गए हैं। शुक्रवार को रिपोर्ट आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ ने बताया कि जिस गांव में पांच से अधिक बुखार के रोगी होने की सूचना मिल रही है। वहां डॉक्टरों की टीम कैंप लगाकर रोगियों के स्वास्थ्य की जांच व दवाएं दे बांट रही हैं।
प्रभावित गांवों कें एंटी लार्वा का भी छिड़काव कराया जा रहा है। साथ ही लोगों को घर और उसके आसपास साफ-सफाई रखने के लिए जागरुक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed