फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Two days sentence for changing statement in court

कोर्ट में बयान बदलने पर दो आरोपियों को सजा

Tue, 07 Sep 2021 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Two days sentence for changing statement in court
इटावा। कोर्ट में सुनवाई के दौरान बयान बदलने पर विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी (पीए) अवधेश कुमार ने सोमवार को वैदपुरा के जैतिया गांव निवासी आरोपी हाकिम सिंह व उसके बेटे रवि को दो दिन के साधारण कारावास की सजा सुनाई। इसके साथ ही 250 रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।
विज्ञापन

विशेष शासकीय अधिवक्ता रमाकांत चतुर्वेदी (एससी/एसटी) ने बताया कि 2016 में वैदपुरा के जैतिया गांव निवासी हाकिम सिंह ने कोर्ट के आदेश पर गांव के रामशंकर, सुरेंद्र व धर्मदास के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज, धमकी व एससी/एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने जांच कर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी।
विज्ञापन

आरोपी कोर्ट ने 11 नवंबर 2019 में तलब हुए। 2020 में कोर्ट ने फैसला सुनाया। इस दौरान हाकिम सिंह व उसका बेटा रवि अपने पहले दिए गए बयानों से बदल गए और कोर्ट में झूठी गवाही दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस आधार पर विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी अवधेश कुमार ने सोमवार को हाकिम सिंह व उसके बेटे को दो दिन के साधारण कारावास की सजा सुनाई। बताया कि अर्थदंड अदा न करने पर पिता-पुत्र को एक दिन का साधारण कारावास और भोगना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed