{"_id":"60fef1df8ebc3e585446b1b9","slug":"etawah-news-two-arrested-with-six-stolen-bikes-etawah-news-knp6425656197","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की छह बाइकों के साथ दो चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की छह बाइकों के साथ दो चोर गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो संख्या 29- भरथना कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में वाहन चोर
- फोटो : ETAWAH
भरथना। कोतवाली पुलिस ने सोमवार सुबह पाली बंबा की तरफ जाने वाले ओवरब्रिज पर बाइकों से जा रहे दो युवकों को पकड़ लिया। पुलिस का दावा है कि दोनों युवक से बरामद बाइकें चोरी की है।
उनके पास से एक तमंचा, दो कारतूस व चाकू भी मिला है। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने इटावा-बिधूना मार्ग स्थित एक कॉलेज के पास झाड़ियों में छुपाई गई चार और चोरी की बाइकें बरामद की हैं।
सीओ भरथना विजय सिंह ने बताया कि सावन मास के प्रथम सोमवार पर सुबह कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी दीपक कुमार पुलिस बल के साथ पाली बंबा की तरफ जाने वाले मार्ग पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।
विज्ञापन
इस दौरान अलग-अलग बाइक पर आ रहे दो लोग पुलिस टीम को बंबे की तरफ आते देख रास्ता बदल कर भागने लगे। इस पर पुलिस टीम ने शक के आधार पर उन्हें बाइक समेत पकड़ लिया।
एक ने अपना नाम भरथना के सुजीपुुरा गांव निवासी अन्नू उर्फ अमित कुमार व दूसरे ने नगला कली पालिकलां गांव निवासी विवेक कुमार बताया। पुलिस ने दोनों की तलाशी ली, तो अन्नू के पास से तमंचा व दो कारतूस बरामद हुआ।
जबकि विवेक के पास से चाकू मिला। पूछताछ में दोनों युवकों ने बाइक चोरी की होने की बात कही। पूछताछ करने पर आरोपियों ने चार बाइकें और होने की बात बताई।
इसके बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर इटावा-बिधूना मार्ग स्थित एक कॉलेज के पास झाड़ियों में छुपी हुई चारों बाइकें बरामद की। इन सभी बाइकों पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी। पुलिस ने दोनों युवकों को जेल भेज दिया।