{"_id":"613ca60d8ebc3e0b0443a9e7","slug":"etawah-news-truck-collides-with-tractor-youth-dies-etawah-news-knp651470857","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, पास खड़े युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, पास खड़े युवक की मौत
विज्ञापन
इकदिल। थाना क्षेत्र के भरथना रोड नगला बैनी, चांदनपुर गांव के पास खड़े ट्रैक्टर में पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर के पास खडे़ युवक की मौत हो गई। जबकि उसके साथ खड़ा दोस्त बच गया। पुलिस ने शव की शिनाख्त परिजनों को जानकारी दी। युवक काम की तलाश में घर से निकला था।
इकदिल के नगला गहलोत गांव निवासी प्रवेश (42) मजदूरी करता था। उसके भाई धर्मेंद्र ने बताया कि शुक्रवार दोपहर प्रवेश भरथना की तरफ काम की तलाश में जाने की बात कहकर घर से निकाला था।
चांदनपुर गांव स्थित स्कूल के पास खड़े ट्रैक्टर के करीब वह अपने दोस्त ईलू से बात करने लगे। इस दौरान एक ट्रक ने ट्रैक्टर में पीछे से टक्कर मार दी। जब तक प्रवेश कुछ समझा पाता।
विज्ञापन
वह ट्रक व ट्रैक्टर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। जबकि उसका दोस्त बच गया। दोस्त ने घटना की सूचना परिजनों व पुलिस को दी। जबकि ट्रक का चालक मौके देख कर भाग निकला।
परिजन घायल प्रवेश को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे सैफई पीजीआई रेफर कर दिया। देर शाम सैफई में उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
हादसे के बाद से उसकी पत्नी सुधा, दो बेटे व बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी रमेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्जकर ट्रक और चालक की तलाश की जा रही है।