{"_id":"6153582d8ebc3e0dd378a785","slug":"etawah-news-three-liquor-smugglers-including-auto-driver-arrested-etawah-news-knp655060843","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो::14 - पुलिस गिरफ्त में शराब तस्कर ऑटो चालक समेत तीन शराब तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटो::14 - पुलिस गिरफ्त में शराब तस्कर ऑटो चालक समेत तीन शराब तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में शराब तस्कर
- फोटो : ETAWAH
इटावा। सिविल लाइन पुलिस ने सोमवार रात आईटीआई चौराहे के पास से ऑटो सवार तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि ऑटो से 620 क्वार्टर (14 पेटी) देसी शराब बरामद हुई हैं।
एसपी सिटी कपिल देव ने बताया कि सिविल लाइन पुलिस सोमवार रात को आईटीआई चौराहे के पास मौजूद थी। इस दौरान स्टेशन की तरफ से चर्च के बराबर वाली रोड से आईटीआई चौराहे की तरफ एक ऑटो आता दिखा।
पुलिस ने ऑटो को रोकने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं रूका और भागने लगा। पुलिस टीम ने उसका पीछा करके ऑटो चालक समेत तीन लोग को पकड़ लिया।
पकड़े गए तीनों आरोपियों ने अपने नाम इटावा शहर के कटरा फतेह महमूद खां निवासी सत्यनारायण, कुशवाहा नगर महेरा फाटक निवासी विमल कुमार व प्रयागराज के कोराव टीकर गांव निवासी रामराज बताया।
विज्ञापन
पुलिस को ऑटो से 620 क्वार्टर (14 पेटी) देसी शराब बरामद हुई। पुलिस गिरफ्त में तीनों ने शराब तस्करी की बात कबूली। पुलिस ने कोर्ट में पेश करके तीनों को जेल भेज दिया।
एसपी सिटी नहीं दे सके इन सवालों के जवाब
1. पकड़े गए तीनों आरोपियों के पास शराब कहां से आई।
2. तीनों आरोपी शराब को अब तक कहां पर रखे थे।
3. 620 क्वार्टर देसी शराब को कहां बेचने जा रहे थे।
4. किसने यह शराब मंगवाई थी।