{"_id":"6259b58a5d4f6d3ecf48d7b2","slug":"etawah-news-three-arrested-for-smuggling-cow-progeny-etawah-news-knp69141284","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौवंश की तस्करी करने के आरोप में तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौवंश की तस्करी करने के आरोप में तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : ETAWAH
इटावा। इकदिल पुलिस ने गुरुवार को एक व्यक्ति की सूचना पर केशव ढाबा पिलखर के पास एक ट्रक को कब्जे में लिया था। ट्रक में पुलिस को 16 गोवंश मिले थे।
मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया था। शुक्रवार को पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय से तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
फ्रेंड्स कालोनी थान क्षेत्र के हरिहरपुर निवासी राकेश की सूचना पर इकदिल पुलिस ने केशव ढाबा पिलखर से गुरुवार को तस्करी करके ले जाए जा रहे गोवंश से लगा ट्रक मिला था। इसमें 16 गोवंश लदे थे।
इकदिल पुलिस ने राकेश की तहरीर पर एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। गुरुवार को ही पुलिस ने केशव ढाबा से ही तीन व्यक्तियों को पकड़ लिया गया।
पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि हरियाणा से इन गोवंशों को खरीदकर उड़ीसा डेयरी कार्य के लिए ले जा रहे थे। अभियुक्तों से गोवंशों से संबंधित नोटरी, स्वास्थ्य प्रमाण पत्र, डेयरी फार्म के लेटर पेड का विवरण और प्रकाश डेयरी फार्म का बिल फोटोग्राफ तथा बीमा से संबंधित प्रपत्र मिले हैं।
विज्ञापन
गोवंशों के परिवहन के संबंध में पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने बताया गया कि भाड़ा बचाने के उद्देश्य से मानकों के विपरीत गोवंशों का परिवहन करते हैं।
इकदिल थाना प्रभारी अल्मा अहिरवार ने बताया कि बालिंद्र सिंह निवासी ग्राम कलसौरा थाना इंद्री जनपद करनाल हरियाणा, प्रवीन निवासी ग्राम कलसौरा थाना इंद्री जनपद करनाल हरियाणा और मुकेश निवासी ग्राम सैयदपुर थाना बिंदूपुर जनपद वैशाली बिहार को गिरफ्तार किया गया है।