फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Thousands of trees could not be made due to negligence

लापरवाही के कारण पेड़ नही बन सके हजारों पौधे

Fri, 02 Jul 2021 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Thousands of trees could not be made due to negligence
निवाड़ीकला। आज से वन महोत्सव सप्ताह की शुरूआत हो रही है। इस सप्ताह वृहद रूप से पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए संबंधित विभागों ने कमर कस ली है।
विज्ञापन

वन विभाग, पंचायतीराज विभाग और शिक्षा विभाग समेत कई विभाग पौधारोपण के अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। अभियान के बाद कितने पौधे पेड़ बन सकेंगे। इसका पौधरोपण से कोई ताल्लुक नहीं है। नतीजा अभियान के बाद या तो ये पेड़ सूख जाते है या फिर मवेशियों का निवाला बन जाते हैं।
विज्ञापन

पर्यावरणीय चुनौतियों का सामना हरियाली ही कर सकती है। लेकिन, इसे कोई गंभीरता से नहीं ले रहा है। पौधारोपण अभियान के तहत गली, मोहल्लों, कालोनी, खेतों और फुटपाथों पर जो पौधे लगाए थे, वे देखरेख के अभाव में मुरझा गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों से इतना तक नहीं हुआ कि सुबह-शाम इन पौधों में पानी दे दें, जानवरों से इन्हें बचा लें। वे सरकारी इंतजामों का इंतजार करते रहे। जिले में पिछले साल लगाए गए लाखों पौधे इसी अनदेखी का शिकार हुए हैं।
वर्ष 2020 में वन महोत्सव सप्ताह के तहत जिले में 42 लाख पौधे विभिन्न विभागों के माध्यम से रोपे गए थे। पौधारोपण करने में विभिन्न विभागों ने रुचि दिखाई और लक्ष्य को पूरा कर लिया।
इसके बाद से इन पौधों की तरह मुड़ कर नहीं देखा। उदाहरण के तौर पर उरैंग गोशाला के पास जिस भूमि पर पौधे लगाए गए थे। आज वहां खाली मैदान नजर आ रहा है। एक बार फिर से वन महोत्सव सप्ताह मनाया जा रहा है, इस बार 56 लाख पौधे रोपने की तैयारी है। अब देखना है कि इस बार विभाग कितने पौधों को बचा पाता है।
बीते कुछ वर्षों के आंकड़े ....
वर्ष रोपे गए पौधे
2019 24 लाख
2020 42 लाख
कराई जाएगी जियो टैगिंग
पौधो के नष्ट हो जाने की समस्या से निजात दिलाने के लिए इस बार पौधारोपण स्थलों पर जियो टैगिंग की व्यवस्था कराई जाएगी। जिससे संबंधित स्थलों की सैटेलाइट के माध्यम से स्थलीय जानकारी हासिल हो सके।
चार तारीख को होगा वृहद वृक्षारोपण .....
जनपद समेत पूरे प्रदेश में चार जुलाई को वृहद रूप से पौधारोपण होगा। जनपद में अभी पर्याप्त बरसात न होने की वजह से यह गति मंद भी हो सकती है। 56 लाख पौधो को रोपित किया जाना तय है ।
सर्वे में बढ़ा है पौधो का क्षेत्रफल
.. डीएफओ संजय कुमार ने बताया प्रत्येक दो वर्ष में फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया संस्था वनों और पेड़ पौधो की स्थिति की जानकारी के लिए सर्वे कराता है। जिसमें जनपद में पौधो की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज हुई है।
वर्ष 2017 के सर्वे में बीते वर्ष की अपेक्षा जनपद में 21 वर्ग किलोमीटर और 2019 के सर्वे में 10.38 वर्ग किलोमीटर में पेड़ों की वृद्धि हुई है। इस वर्ष के सर्वे की रिपोर्ट 2022 में प्राप्त होगी। सर्वे में जनपद में वृक्षों की स्थिति अच्छी होना कही ना कही लाभदायक है ।
कुछ इस तरह लगाता है वन विभाग पौधा ....
वन विभाग बीहड़ क्षेत्र में प्रति हेक्टेयर 900 बीज और 200 पौधे लगाता है। जनपद में काफी क्षेत्रफल में बीज का वोयन कर दिया गया है। बरसात होते ही पौधे उगना प्रारंभ हो जाएंगे।
निभानी होगी जिम्मेदारी
...नेल्स फाउंडेशन के रंजीत सिंह का कहना है कि कहीं न कहीं हम सब आम लोगों की भी जिम्मेदारी बनती है कि पौधो की देखभाल करें। उन्हें सुरक्षित करे ताकि वो हमारे भविष्य को सुरक्षित कर सकें ।

बोले जिम्मेदार ....
पौध उठाने का कार्य अपनी गति में है। अभियान में पीपल, आम, बरगद, समेत कई छायादार और फलदार पौधो का रोपण किया जाएगा। वहीं जियो टैगिंग से पौधारोपण में लापरवाही भी नही की जा सकती है। पूरे प्रदेश में 4 तारीख को पौधारोपण होगा। - संजय कुमार, डीएफओ इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed