फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Theft of lakhs including cash and jewelery in two houses

दो किसानों के घर से चोर ले गए नगद-जेवर समेत लाखों का

Tue, 07 Sep 2021 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Theft of lakhs including cash and jewelery in two houses
घर में चोरी होने पर रोता हुआ संदीप - फोटो : ETAWAH
महेवा। बकेवर थाना क्षेत्र के आनेपुर व महेवा गांव में सोमवार देर रात चोरों ने दो घरों को अपना निशाना बनाया। चोर इन घरों में अलमारी व बक्सों का ताला तोड़कर नगदी व जेवर समेत आठ लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित व पड़ोसियों से पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक अनेपुर में हुई चोरी संदिग्ध लग रही है।
विज्ञापन

आनेपुर गांव निवासी सुरेश चंद्र कुशवाहा ने बताया कि सोमवार रात को वह पत्नी के साथ घर के बाहर चबूतरे पर और बेटा संदीप व उसकी पत्नी घर के आंगन में सो रहीं थी।
विज्ञापन

रात करीब तीन बजे पड़ोसी मानसिंह पाल के मकान से उतरकर चोर घर में घुसकर कमरे में गए। चोर घर के अंदर घुस आए और अंदर रखी अलमारी में जेवर, 80 हजार रुपये नगद समेत करीब पांच लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुत्तों के भौंकने पर वह उठे और कुछ लोगों को घर से कूदकर भागते हुए देखा। उनके शोर मचाने पर ग्रामीण एकत्र हुए और डॉयल 112 पर सूचना दी। पुलिस शक के आधार पर पड़ोसी के बेटे को पकड़कर थाने ले गई।
इसके बाद चोरों ने महेवा कस्बा में हाईवे के पास नई बस्ती निवासी अन्नू सविता के घर को निशाना बनाया। अन्नू ने बताया कि देर रात चोर पड़ोस में खाली मकान से होकर घर में घुस आए।
कमरे व अलमारी का ताला तोड़कर चोर जेवरात समेत करीब तीन लाख रुपये का सामान समेट ले गए। बताया कि वह अपनी मां के साथ घर के बाहर वाले कमरे में सो रहा था। कूलर की आवाज वजह से आहट नहीं लगी।
मंगलवार सुबह वह सोकर उठे तो चोरी की जानकारी हुई। थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम ने नहर कोठी से लेकर करीब दो किलोमीटर के एरिया तक छानबीन की। लेकिन कुछ नही मिला।

आनेपुर में ताला खोलकर चोरी करने व चोरो के फिर ताला लगा भाग जाने का बयान देने पर मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस दोनों ही मामलों की जांच कर रही है। हालांकि महेवा कस्बा में हुई चोरी की तहरीर नहीं मिली है।

चोरी के बाद खुली हुई अलमारी  व बिखरा पड़ा  सामान

चोरी के बाद खुली हुई अलमारी व बिखरा पड़ा सामान- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed