{"_id":"60c62d378ebc3e281d50b40c","slug":"etawah-news-the-young-man-went-to-bath-in-the-canal-drowned-the-water-etawah-news-knp6338449108","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में नहाने गया युवक पानी में डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में नहाने गया युवक पानी में डूबा
विज्ञापन
भरथना। निचली गंग नहर में नहाने के दौरान एक युवक पानी में डूब गया। उसकी तलाश में ग्रामीण पानी मे करते रहे लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका। घटना की सूचना पर कोतवाल बचन सिंह सिरोही भी पहुंचे।
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करवा गांव के सामने से इटावा प्रखंड निचली गंग नहर निकलती है। रविवार को नहर की पुलिया के नजदीक सुबह करीब 11 बजे दिलशाद (18) निवासी सरैया भरथना नहाने के दौरान पानी में डूब गया।
दिलशाद के नहर के पानी मे डूब जाने पर उसके साथियों की सूचना पर आसपास के ग्रामीणों और युवक के परिजनों मौके पर पहुंचे। युवक की तलाश करने के लिए काफी संख्या में ग्रामीण नहर में उतरे।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने घटना स्थल से लेकर नगला ऊमर के सामने, बहारपुर नहर पुल के आसपास जगह जगह पानी में उसकी खोजबीन की लेकिन देर शाम तक युवक का पता नहीं चल सका।
सूचना पर पहुंचे युवक के पिता मेंहदी हसन उर्फ मुन्ना ने बताया कि बेटा रविवार सुबह 11 बजे करीब गांव के कुछ लड़कों के साथ घूमने निकला था। थोड़ी देर बाद नहर में पानी मे पुत्र के डूब जाने की सूचना साथ गए युवकों ने दी।
छोटे भाई आसिफ ने बताया कि बड़ा भाई दिलशाद पिछले कुछ दिन पहले ही घर आया था। वह अपने दो भाइयों के साथ अहमदाबाद में मोटर पार्ट्स की दुकान पर काम करता था।
मां शहनाज बेगम सहित अन्य परिजन रोते बिलखते रहे। दूसरी ओर सिंचाई विभाग ने घटना की सूचना मिलने पर गागसी रेगुलेटर से नहर के पानी का जल स्तर कम करने के निर्देश दिए हैं।
जाम लगाने का प्रयास कर रहे लोगों को खदेड़ा
नहर में डूबे युवक का दोपहर तीन बजे तक पता नहीं चलने से आक्रोशित ग्रामीणों ने भरथना-बिधूना मार्ग पर स्थित बहारपुर नहर पुल पर ईंटे, पत्थर आदि डालकर जाम लगाने का प्रयास किया।
सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय सिंह, कोतवाल बचन सिंह सिरोही ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों का समझाने का प्रयास किया।
नहीं मानने पर हल्का बल प्रयोग कर जाम लगाने का प्रयास कर लोगों को खदेड़ा दिया। सीओ ने बताया कि नहर में डूबे युवक की तलाश के लिए गोताखोर बुलाए गए हैं। नहर के जल स्तर को कम कराया जा रहा है। जाम लगाने का प्रयास कर रहे कुछ लोगों व बाइक को हिरासत में लिया गया है।