फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,The young man molested the teacher

नशे में धुत अराजक तत्व ने की शिक्षिका से छेड़छाड़ की कोशिश

Thu, 23 Sep 2021 05:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 05:53 PM IST
विज्ञापन
etawah news,The young man molested the teacher
फोटो संख्या 01- बीएसए से सुरक्षा कीमांग करती महिला शिक्षक संघ की पदाधिकारी - फोटो : ETAWAH
इटावा। प्राथमिक विद्यालय नगला कले बसरेहर में तैनात एक शिक्षिका से स्कूल से लौटते समय एक युवक ने छेड़छाड़ की। शिक्षिका के शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। घटना के बाद से शिक्षिका सहमी है। मामले की जानकारी होने पर महिला शिक्षक संघ ने बीएसए से मिलकर महिला शिक्षकों की सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार विद्यालय की छुट्टी होने के बाद शिक्षिका अपने घर जा रही थी। मुख्य मार्ग से विद्यालय लगभग एक किलोमीटर अंदर है। चारों तरफ बबूल के पेड़ों से ढका हुआ और रास्ता है।
विज्ञापन

शिक्षिका को अकेले आते देख उक्त युवक ने अपने कपड़े उतार दिए। इसके बाद छेड़छाड़ करते हुए शिक्षिका को पकड़ने का प्रयास किया। शिक्षिका ने खुद को बचाने के लिए उसको धक्का दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वह शोर मचाते हुए घर की तरफ भागी। तो शोर सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे कुछ लोग शिक्षिका की मदद के लिए आए। यह देख युवक मौके से भाग निकला।
पीड़ित शिक्षिका ने घटना की जानकारी महिला शिक्षक संघ के पदाधिकारियों को दी। इसके बाद महिला शिक्षक संघ की पदाधिकारियों ने बीएसए उमानाथ को प्रकरण से अवगत कराते हुए महिला शिक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित कराए जाने की मांग की।

संघ की जिलाध्यक्ष कामना सिंह ने कहा कि यह घटना शर्मनाक है। सिर्फ नगला कले के रास्ते को ही नहीं बल्कि जिन स्कूलों में महिला शिक्षक कार्यरत हैं। उन सभी स्कूलों की शिक्षिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित कराई जाए। बीएसए ने महिला संघ के पदाधिकारियों व शिक्षकों उनकी मांगों पर जरूरी कार्रवाई कर ने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed