फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,The work of health workers was important during the Corona period: Vice Chancellor

कोरोना काल दौरान चिकित्सक व हेल्थ केयर वर्कर्स का काम महत्वपूर्ण: कुलपति

Fri, 02 Jul 2021 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
etawah news,The work of health workers was important during the Corona period: Vice Chancellor
इटावा। कोरोना काल में चिकित्सकों व हेल्थ केयर वर्कर्स का काम महत्वपूर्ण रहा है। कोविड-19 अस्पताल में लगे सभी चिकित्सकों व हेल्थ केयर वर्कर्स ने जिम्मेदारी से अपना दायित्व निभाया है।
विज्ञापन

यही वजह रही कि कोरोना संक्रमित मरीज बड़ी संख्या में स्वस्थ होकर अपने घर गए। यह बात सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर डॉ. रमाकांत यादव ने शुक्रवार को विश्वविद्यालय में डाक्टर्स-डे पर चिकित्सकों व हेल्थ केयर वर्कर्स को सम्मानित करते हुए कही।
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी परिसर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत कुलपति ने दीप प्रज्जवलित कर व मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके की। इसके बाद उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर मेडिकल यूनिवर्सिटी ने दो महीनों पहले से कार्ययोजना बनानी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें बच्चों के लिए डेडिकेटेड 100 बेड का अस्पताल तैयार कर लिया गया है। कार्यक्रम के दौरान कोरोना महामारी के दौरान विश्वविद्यालय में चिकित्सकीय सेवाओं में अग्रणी भूमिका निभाने वाले चिकित्सकों व हेल्थ केयर वर्कर्स को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान संकायाध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार, संकायाध्यक्ष छात्र कल्याण प्रकोष्ठ डॉ. आलोक कुमार दीक्षित, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आदेश कुमार, सर्जरी विभागाध्यक्ष व संयोजक कोविड व नॉन कोविड अस्पताल डॉ. एसपी सिंह, अपर चिकित्सा अधीक्षक कोविड-19 अस्पताल डॉ. अनिल शर्मा, कुलसचिव सुरेश चंद्र शर्मा, कार्यक्रम संयोजक डॉ. सोमेंद्र पाल सिंह, डॉ. एनपी सिंह, डॉ. राजमंगल, डॉ. सोनिया विश्वकर्मा, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी केबी अग्रवाल, प्रशासनिक अधिकारी उमाशंकर फैकेल्टी मेंबर, चिकित्सा अधिकारी व हेल्थ केयर वर्कर्स मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान ही ‘कोविड-19 तीसरी लहर तैयारियां एवं चुनौतियां’ विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य वक्ता शिशु एवं बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार यादव व नेत्र रोग विभाग से डॉ. रीना शर्मा ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed