{"_id":"611016d18ebc3ef3eb794ca3","slug":"etawah-news-the-woman-coming-to-her-maternal-home-fell-from-the-bike-died-etawah-news-knp645108259","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई के साथ मायके आ रही महिला बाइक से गिरी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई के साथ मायके आ रही महिला बाइक से गिरी, मौत
विज्ञापन
इटावा। औरैया के एरवाकटरा थाना क्षेत्र के उमरैंग के पास शनिवार शाम को एक बाइक गड्ढे में जाने से महिला उछलकर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका भाई गंभीर हालत में उसे लेकर इटावा जिला अस्पताल पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया।
एरवाकटरा के उमरैन गांव निवासी दीपू गुप्ता की पत्नी आरती (30) शनिवार शाम को छोटे बेटे को लेकर भाई पिंटू व हिमांशू के साथ मायके श्यामनगर आ रही थी।
गांव के पास ही उनकी बाइक अनियंत्रित होकर एक गड्ढे में चली गई। इस कारण बाइक में पीछे बैठी आरती उछलकर नीचे सड़क पर गिर गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
दोनों भाई आरती को लेकर जिला अस्पताल इटावा पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार को सिविल लाइन थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
परिजनों का आरोप है कि दीपू गांव की एक महिला को लेकर करीब पांच दिन पहले कहीं चला गया था। इसकी जानकारी आरती ने घर वालों को फोन पर दी थी। पति की इस हरकत से वह काफी परेशान थी।
विज्ञापन
शनिवार को इसी बात के चलते दोनों भाई बहन आरती को लेने उसकी ससुराल गए थे। सिविल लाइन थाना प्रभारी नवरत्न गौतम ने बताया कि सड़क हादसा औरैैया के उमरैंग में हुआ है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।