{"_id":"614f528f8ebc3efd1617a7ac","slug":"etawah-news-the-princes-asked-for-the-old-records-and-furniture-in-the-panchayat-houses-etawah-news-knp6544200139","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानों ने मांगे पुराने अभिलेख और पंचायत घरों में फर्नीचर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानों ने मांगे पुराने अभिलेख और पंचायत घरों में फर्नीचर
विज्ञापन
बसरेहर बीडीओ को ज्ञापन देते ग्राम प्रधान
- फोटो : ETAWAH
इटावा। ग्राम प्रधानों का प्रतिनिधिमंडल बसरेहर खंड विकास अधिकारी दीनदयाल से मिला। प्रधानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी दिया। इसमें ग्राम पंचायतों के पुराने अभिलेख प्रत्येक पंचायतों में उपलब्ध कराने, ग्राम पंचायत अधिकारियों को सप्ताह में एक दिन निश्चित रूप से ग्राम पंचायत में बैठने, परिवार रजिस्टर की नकल, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र ग्राम पंचायत में ही जारी कराने, प्रधानों को यात्रा भत्ता एवं 35000 मानदेय देने की मांग की है।
प्रधान संघ जिला अध्यक्ष दिनेश यादव ने बताया कि कि अभी तक नवनिर्वाचित प्रधानों को पुराने अभिलेख एवं पंचायतघरों में उपलब्ध फर्नीचर, अलमारी और अन्य सामान उपलब्ध नहीं कराया गया है। इससे प्रधानों को कार्य करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उपाध्यक्ष अमर सिंह शाक्य, मंत्री यतींद्र कुशवाहा ने कहा कि यदि शीघ्र ही समस्या का समाधान न किया गया तो प्रधान संघ आंदोलन करने पर मजबूर होगा। प्रतिनिधिमंडल में प्रधान पारुल, पिंटू चौधरी, रवतेष शक्य, अभिषेक कठेरिया, बृजेश कुमार, रामनरेश, अंकित दुबे भी शामिल रहे।