{"_id":"6139f4518ebc3ec91f25c4f4","slug":"etawah-news-the-price-including-the-profit-of-the-produce-received-by-the-farmer-etawah-news-knp65103521","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपज की लागत का किसानों को मिले लाभकारी मूल्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपज की लागत का किसानों को मिले लाभकारी मूल्य
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौपते भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष शिव नारायण तिवारी व अन्य
- फोटो : ETAWAH
इटावा। किसान को उपज की लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य सुनिश्चित किया जाए। यह मांग लेकर भारतीय किसान संघ ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट उमेश कुमार मिश्रा को सौंपा।
किसानों ने 11 अगस्त के पत्र का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि 21 अगस्त तक इंतजार करने के बाद कोई पत्र नहीं आया। प्रधानमंत्री कार्यालय से पत्रों की पावती भी गत 2 वर्षों से नहीं मिलीं।
संघ के जिलाध्यक्ष शिव नारायण तिवारी ने कहा सरकार की कई योजनाएं चल रही हैं, लेकिन किसानों की उपज का लाभकारी मूल्य किसानों को नहीं मिल रहा है। जब न्यूनतम समर्थन मूल्य से उतारा गया और मंडी में भाव उससे कम रहे।
विज्ञापन
क्या किसान को लागत मिलती है। उपज का व्यापार करने वाले तथा उद्योग चलाने वाले सभी फल फूल रहे हैं, और संपन्न हो रहे हैं। जबकि किसान कर्जदार और गरीब होता जा रहा है।
बाजार भाव एवं न्यूनतम समर्थन मूल्य में भी सैकड़ों रुपये का अंतर है। ज्ञापन देने वालों में प्रांतीय संयोजिका सुशीला राजावत, नगर संयोजिका वर्षा दुबे, जैविक प्रमुख उदय वीर सिंह राजावत, प्रीति दुबे आदि रहीं।