फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,The cows fighting for life in the middle of the river

यमुना नदी में पानी के बीच फंसे गोवंश, एक की मौत

Tue, 28 Sep 2021 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
etawah news,The cows fighting for life in the middle of the river
यमुना नदी के बीच में फंसे गोवंश - फोटो : ETAWAH
बकेवर। डिभोली गांव में यमुना नदी की बीच धारा में बने टापू में फंसे एक गोवंश की मौत हो गई। अभी पानी के बीच करीब 12 गोवंश फंसे हुए हैं।
विज्ञापन

यह गोवंश चारा व भूसा न मिल पाने से भूख से तड़प रहे हैं। प्रशासन समेत गोसेवा का दंभ भरने वाले संगठन व नेता भी पानी में फंसे गोवंशों को नदी से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की कोशिश नहीं कर रहे हैं।
नदी किनारे अन्ना गोवंशों ने अपना आश्रय बना रखा है। ग्रामीणों के मुताबिक यह अन्ना गोवंश नदी के कछार के खेतों से चारा चरने के बाद रात में वहीं विश्राम करते थे।
विज्ञापन

20 सितंबर की रात अचानक यमुना में पानी बढ़ गया, तो ये गोवंश नदी की बीच धारा में रेत की एक टापूनुमा जगह पर फंस गए। उस स्थान से चारों तरफ यमुना काफी गहरी है और पानी भी भरा है। रेत के टापू के चारों तरफ यमुना की तेज गति से जल धारा बह रही है। इस वजह से गोवंश नदी से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के विद्याराम निषाद ने बताया कि यमुना की बीच धार में गोवंशों को फंसे एक सप्ताह से अधिक समय बीत चुका है। इन गोवंशों को चारा व भूसा भी नहीं मिल रहा है। इससे गोवंश भूख से परेशान है। अब इनमें खड़े रहने की ताकत भी नहीं रह गई है। सोमवार को एक गोवंश की मौत हो गई।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनीत पांडेय ने कहा कि उन्हें गोवंशों के यमुना नदी में पानी के बीच फंसे होने की जानकारी नहीं है। इस मामले को गंभीरता से देखेंगे और पशुओं को राहत पहुंचाने का कार्य भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed