फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,The car was driving with the number plate of the bike, two arrested

बाइक की नंबर प्लेट लगाकर कार चला रहे दो चोर गिरफ्तार

Thu, 09 Sep 2021 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
etawah news,The car was driving with the number plate of the bike, two arrested
एसपी ग्रामीण के कार्यालय के बाहर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : ETAWAH
इटावा। फ्रेंड्स कालोनी थाना पुलिस ने बुधवार देर रात कुनैरा तिराहे के पास से कार सवार दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि दोनों चोर कार में बाइक की नंबर प्लेट लगाए थे।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह ने गुरुवार को अपने कार्यालय में बताया कि फ्रेंड्स कालोनी थाना पुलिस टीम बुधवार देर रात कुनैरा तिराहे के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पचावली की ओर से एक कार आती दिखी।
विज्ञापन

पुलिस ने टार्च दिखा कर चालक को रुकने का इशारा किया लेकिन वह कार को पीछे मोड़कर भागने लगा। शक होने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी करके कार को रोक कर उसमें बैठे दो लोगों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए युवकों ने अपने नाम फ्रेंड्स कालोनी के कुनैरा गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर शैलेंद्र व नितिन कुमार बताया। तलाशी लेने पर पुलिस को कार से जेवर, 5200 रुपये नगद, दो तमंचे व चार कारतूस बरामद हुआ।
कार में लगी नंबर प्लेट फर्जी थी, यह नंबर बाइक का था। पुलिस ने दोनों से पूछताछ की और गुरुवार को कोर्ट में पेशकर दोनों को जेल भेज दिया।
तीन घटनाओं का हुआ खुलासा
फ्रेंड्स कालोनी थाना प्रभारी गगन कुमार गौड़ ने बताया कि शैलेंद्र हिस्ट्रीशीटर है और नितिन पर चोरी व लूट के चार मुकदमे दर्ज है। दोनों ने मिलकर नगला मुकंदी गांव में 28 जुलाई को हुई चोरी, तीन अगस्त को आईटीआई के पास वैभव नगर में चोर व पांच अगस्त को आईटीबीपी जवान के घर में चोरी करने की बात कबूल की है।
साथ ही चोरी का माल भी बरामद हुआ। ये दोनों इतने शातिर थे कि चोरी के जेवर किसी दुकान पर न बेचकर राह चलते लोगों को बीमारी समेत अन्य कोई बहाना बनाकर बेच देते थे। इसके बाद यह दोनों रुपयों को आपस में बांट लेते थे।

पुलिस ने हस्ताक्षर कराए, नहीं कराई पहचान
आईटीबीपी जवान सुनील यादव के घर में चार सितंबर की रात करीब 25 लाख रुपये के जेवर की चोरी हुए थे। इस संबंध में राधेश्याम ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनका कहना है कि पुलिस ने बुधवार रात को थाने में बुलाया और एक कागज पर हस्ताक्षर करा लिए और बोला गया कि चोरों की तलाश की जा रही है। गुरुवार को हुए खुलासे की उनको कोई जानकारी है, न ही पुलिस ने थाने में सामान की पहचान कराने के लिए बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed