{"_id":"613e34d18ebc3e266351165f","slug":"etawah-news-the-car-started-sinking-in-the-underpass-saved-life-by-sitting-on-the-roof-etawah-news-knp6517714149","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडरपास में डूबने लगी कार, चालक ने छत पर बैठकर बचायी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडरपास में डूबने लगी कार, चालक ने छत पर बैठकर बचायी जान
विज्ञापन
फोटो संख्या 27- अंडरपास में भरे पानी में डूबी कार
- फोटो : ETAWAH
जसवंतनगर। रेलवे लाइन अंडर पास में बारिश का पानी भर जाने से रविवार को एक कार फंस गई। कार में सवार व्यक्ति को जान बचाने के लिए कार की छत पर बैठना पड़ा। इसके बाद गांव वालों ने आकर उसकी जान बचाई।
नई दिल्ली - हावड़ा रेललाइन के नीचे आवागमन करने के लिए रेलवे ने अंडरपास बनवाया है। हालात ये है कि इन अंडरपास में जलनिकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में बारिश के दौरान इनमें पानी भर जाता है।
जिसके चलते लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यह पानी महीनों तक भरा रहता है। कुछ ऐसी ही स्थिति नगर से सटे देवीपुरा गांव के निकट गेट नंबर 34 के पास बने रेलवे अंडरपास की है।
विज्ञापन
जिसमें बारिश के दौरान पानी भर जाता है। इस दौरान कोई भी वाहन निकल नहीं सकता है। रविवार सुबह एक कार चालक अपनी कार को अंडरपास में भरे बारिश के पानी के बीच से निकालने की कोशिश कर रहा था।
इस दौरान उसकी कार बंद हो गई। उसे अंदाजा नहीं था कि पानी ज्यादा गहराई तक भरा होगा। कार के पानी में डूबने की स्थिति बनते देख वह जैसे तैसे खिड़की खोल कर की छत पर बैठ गया।
गांव के लोगों ने जब देखा कि कोई मदद की गुहार लगा रहा है। तो वह लोग मौके पर पहुंचे और कार की छत पर बैठे व्यक्ति को देख उसे बचाने की कोशिश करने लगे।
आनन-फानन में मोहल्ले के लोगों ने रस्सी मंगवाई और उसके सहारे किसी तरह कार सवार को बाहर निकाला। जान बच जाने के बाद लुधपुरा मोहल्ला निवासी कार सवार सूरज शाक्य ने गांव वालों का शुक्रिया अदा किया। इसके बाद में कार को रस्सी में कांटा डालकर निकलवाया गया। पानी में डूबे रहने के कारण कार का इंजन सीज हो गया।