फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news sucide

ससुराल में फंदे पर लटकी मिली महिला

Tue, 25 Feb 2020 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
etawah news sucide
घर पर लोगों से जानकारी जुटाती पुलिस - फोटो : ETAWHA
इटावा। बसरेहर थाना क्षेत्र के कृपालपुर गांव स्थित ससुराल में एक महिला का शव साड़ी के बने फंदे से लटका मिला। पति बच्चों और मां को लेकर घर से भाग गया। विवाहिता के भाई ने बहन का उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाया है। फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी है। प्रधान ने पति से मनमुटाव रहने की बात कही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

कृपालपुर गांव निवासी विजयपाल सिंह नायक की नगर इटावा के विजयनगर चौराहे पर कपड़े की दुकान है। उसके तीन बेटे हैं। विजय की 34 वर्षीया पत्नी सीमादेवी का शव सोमवार सुबह करीब सात बजे घर की छत पर छप्पर के बांस में साड़ी से लटका मिला। ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें सीमा की सास ने ही बहू के आत्महत्या करने की सूचना दी। घटना के समय घर में विजयपाल उसके तीन बेटे 8 साल का प्रिंस व हनी, बनी और उसकी मां मौजूद थी। सभी लोग सीमा की मौत के बाद भाग गए।
विज्ञापन

गांववालों ने सीमा के कासगंज जिला के सहावर थाना के हीरापुर गांव निवासी भाई अरविंद को सूचना दी गई। कृपालपुर पहुंचे अरविंद ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने सीमा के शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरविंद ने बताया कि उसकी बहन सीमा को ससुराल में परेशान किया जा रहा था। हालांकि उसने न तो परेशान करने की वजह नहीं बताई और न ही खुदकुशी करने या हत्या किए जाने पर कुछ कहा। गांव के प्रधान वेदपाल सिंह का कहना रहा कि गांववालों ने पति पत्नी के बीच मनमुटाव रहने की बात कही है।

बसरेहर थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि गांव वालों से पूछताछ में खुदकुशी किए जाने की जानकारी मिली है। सीमा देवी ने एक बार पहले भी आत्महत्या का प्रयास किया था। तब परिवार वालों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। पुलिस मामले की जांच चल रही है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed