फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news sucide

फंदे से लटका मिला हाईस्कूल की छात्रा का शव

Tue, 25 Feb 2020 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
etawah news sucide
हनुमंतपुरा में किशोरी का शव फांसी पर लटके होने की सूचना पर घर के बाहर भीड़ लग गई - फोटो : ETAWHA
इटावा। सहसो थाना क्षेत्र के हनुमंतपुरा गांव में हाईस्कूल की छात्रा का शव घर के अंदर दुपट्टा से बने फंदे पर लटका मिला। घटना के वक्त किशोरी घर पर अकेली थी। पिता रिश्तेदारी और मां घर से सटे खेत में काम कर रही थी। फिलहाल पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है लेकिन, वजह साफ नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

बीहड़ गांव हनुमंतपुरा में किसान राजेश कुमार का घर उनके खेत में ही बना है। घर में वह उनकी पत्नी व 17 साल की बेटी सेम्ती रह रही थी। सेम्ती चकरनगर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की छात्रा थी। इन दिनों वह यूपी बोर्ड की परीक्षा दे रही थी। राजेश कुमार बिठौली थाना क्षेत्र के रीतौर की मड़ैया गांव स्थित किसी रिश्तेदार के यहां गए हुए थे। मां सुबह उठकर खेत में चली गई।
विज्ञापन

सोमवार सुबह 9 बजे सेम्ती की मां खेत से लौटी तो उन्होंने बेटी को कमरे में दुपट्टे के फंदे पर पर लटका हुआ देखा। बेटी को इस हालत में देखकर वह सन्न रह गई। चीखती चिल्लाती हुई बाहर आई। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहसो थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे और शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आसपास रहने वालों से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया है। रिपोर्ट मिलने के बाद स्थिति और साफ होगी। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि यदि आत्महत्या की वजह क्या है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed