{"_id":"613c8e2a8ebc3e3ec049aa01","slug":"etawah-news-students-learned-to-make-stretcher-etawah-news-knp6514453164","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं ने सीखा स्ट्रेचर बनाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं ने सीखा स्ट्रेचर बनाना
विज्ञापन
फोटो संख्या 01- राजकीय बालिका इंटर कालेज उदी में आपदा प्रबंधन सीखती छात्राएं
- फोटो : ETAWAH
इटावा। मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज व चित्रगुप्ता इंटर कॉलेज में बच्चों को आपदा से बचाव के तरीके सिखाए गए।
जीजीआईसी उदी में आपदा प्रबंध ट्रेनर सोनी यादव ने छात्राओं को आपदा से बचाव के तरीके बताए। उन्हें बाढ़ के दौरान स्ट्रेचर बनाना और आग से बचाव के उपाय बताए।
आपदा के समय क्या करें और क्या न करें, इस बारे में भी बारीकी से समझाया। बच्चों को आपदा प्रबंधन पुस्तकें बांटी। छात्राओं से आपदा से संबंधित चित्र भी बनवाने गए।
अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने छात्राओं को आग बुझाने का प्रशिक्षण दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्य सरिता कुशवाहा ने प्रशिक्षण की सराहना की।
इस अवसर पर प्रतिभा देवी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। इधर चित्रगुप्त इंटर कॉलेज इटावा में ट्रेनर सोनम ने आपदा प्रबंधन का दो दिन का प्रशिक्षण शुरू हुआ।
विज्ञापन
यहां छात्रों को प्राथमिक उपचार किट बनाना सिखाया गया। अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने अग्निशमन बूस्टर से आग को बुझा कर दिखाया। विद्यालय की छात्राओं ने मॉक ड्रिल में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
आग निरोधक यंत्रों का प्रयोग करके देखा। घरेलू गैस सिलिंडर में लगी आग को कैसे बुझाना हैं, इसे भी सीखा। इस दौरान शिक्षक विपिन कुमार, राकेश, आरती सक्सेना, संतोष कुमार सिंह , रमेश चौधरी, चेतन जैन, अनीता यादव मौजूद रहे। प्रबंधक अमृत सक्सेना उपस्थित रहे।

फोटो संख्या 02- चित्रगुप्त इंटर कालेज में बच्चों ने बनाये पोस्टर- फोटो : ETAWAH