फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Sister-in-law dies, sister-in-law and nephew injured due to auto overturning

आटो पलटने की ननद की मौत, भाभी व भतीजा घायल

Fri, 17 Sep 2021 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Sister-in-law dies, sister-in-law and nephew injured due to auto overturning
हादसे के बाद ऑटो के पास खड़ी पुलिस व भीड़ - फोटो : ETAWAH
बकेवर। थाना क्षेत्र के बिजौली गांव के सामने हाईवे ओवरब्रिज की सर्विस रोड पर शुक्रवार को तेज रफ्तार ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो के नीचे दबने से ननद सिया देवी (50) की मौत हो गई।
विज्ञापन

जबकि उसकी भाभी और भतीजा घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा सर्विस रोड पर ऑटो मोड़ने के दौरान हुआ। आटो डिवाइडर से टकराकर पलट गया। इसके बाद चालक मौके पर आटो छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

शहर के महेरा फाटक के पास रहने वाले विपिन राठौर की पत्नी संगीता, बेटे अभिषेक, ननद दिल्ली निवासी सिया देवी के साथ ऑटो से इटावा से बिजौली गांव के पास रतनपुर गांव में किसी स्थान पर पूजा पाठ कराने के लिए जा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजौली ओवरब्रिज की शुरुआत में सिक्सलेन पर ऑटो पहुंचा। उसी दौरान ऑटो पर सवार महिलाओं ने चालक से सर्विस रोड होकर चलने को कहा। इस पर चालक ने अचानक ऑटो को सर्विस रोड की ओर मोड़ दिया।
इससे तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित हो गया और एक साइड का पहिया हाईवे और सर्विस रोड के बीच बने डिवाइडर पर चढ़ने से पलट गया। हादसे में सिया देवी सड़क पर गिर गई और उनकी ऑटो के नीचे दबकर मौत हो गई। जबकि, संगीता व उनका बेटा अभिषेक घायल हो गए।
हादसे की सूचना पर बिजौली चौकी प्रभारी लोकेश कुमार सैनी मौके पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। विपिन ने बताया कि सिया देवी की ससुराल जसवंतनगर के सिरहोल गांव में है।
कई साल से सिया देवी परिवार के साथ दिल्ली में रह रही थीं। दो अगस्त को वह सिया देवी दिल्ली से मायके आईं थीं। तब से यहीं थीं। थाना प्रभारी ने मुताबिक सिया दुलारी के परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ऑटो चालक की तलाश की जा रही है। आटो को कब्जे में लिया गया है।

घायल महिला की मौत
सैफई। इटावा-मैनपुरी फोरलेन हाईवे पर वैदपुरा थानाक्षेत्र में मदर डेयरी के पास 15 सितंबर की शाम टेंपो से गिरकर घायल हुई सीमा (35) की शुक्रवार को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में मौत हो गई। वह गोल चक्कर सैफई निवासी बबलू लोहार की पत्नी थीं। हादसे के वक्त वह पति के साथ टेंपो से इटावा से अपने घर लौट रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed