{"_id":"60fc4a068ebc3e582f2b7eca","slug":"etawah-news-sir-we-are-the-watchmen-of-the-police-station-captured-our-own-farm-etawah-news-knp642167935","type":"story","status":"publish","title_hn":"-कई बार थाने में शिकायती की, किसी नहीं खेत कब्जेदारों ने नहीं खाली कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-कई बार थाने में शिकायती की, किसी नहीं खेत कब्जेदारों ने नहीं खाली कराया
विज्ञापन
फोटो संख्या 21- बकेवर थाना में समाधान दिवस में शिकायतें सुनते एसएसपी डा ब्रजेश कुमार सिंह
- फोटो : ETAWAH
इटावा। बकेवर थाने में शनिवार को समाधान दिवस पर लाल पगड़ी बांधे एक व्यक्ति डीएम श्रुति सिंह व एसएसपी डा. बृजेश कुमार सिंह के सामने पहुंचा। वह हाथ जोड़ कर बोला, साहब मै तो इसी थाने का चौकीदार हूं, मेरे खेत पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है।
वह लोग खेत नहीं जोतने दे रहे हैं। जाओ तो मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। साहब चौकीदारी से मिलने वाले रुपयों (मानदेय) से परिवार का पेट पालना मुश्किल है। थाने में शिकायत की, लेकिन कोई नहीं सुन रहा है। साहब आप ही कुछ करों, न्याय दिलाओं।
यह बात हलूपुरा गांव निवासी बकेवर थाने के चौकीदार राधेश्याम ने कही। डीएम व एसएसपी ने पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों से मामले की जांच कर चौकीदार की जमीन कब्जेदारों से मुक्त कराने के निर्देश दिए। कई थानों में तो एक भी फरियादी अर्जी लेकर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के चलते शासन ने समाधान दिवस से आयोजन पर रोक लगा दी थी। शनिवार को करीब ढाई महीने बाद जिले के थानों समाधान दिवस का आयोजन हुआ।
बकेवर थाने में डीएम व एसएसपी के सामने 15 फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। दोनों अफसरों ने सभी की शिकायतें सुनीं। मौके पर एक ही शिकायत का निस्तारण हो सका।
बकेवर की ग्राम पंचायत फतेहपुरा की प्रधान पूनम चौहान ने ग्राम पंचायत की जमीन पर कुछ ग्रामीणों के अवैध कब्जा करने की शिकायत की। साथ ही जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग की।
शाला चंदपुरा गांव में सुशीला गुप्ता ने गांव के कुछ लोगों पर उसकी सरकारी पट्टे की जमीन पर शौचालय नहीं बनाने देने की शिकायत की। डीएम व एसएसपी के निर्देश पर लेखपाल व पुलिस की टीम ने मौके पर जाकर मामला निस्तारित कराया।
ग्राम पंचायत हर्राजपुर के पूर्व प्रधान राजेंद्र ऋषीश्वर ने ग्राम में हाट चबूतरा बने होने पर भी बकेवर-भरथना मार्ग के किनारे सब्जी की दुकान लगाने से हादसा होने की आशंका जताते हुए शिकायत की।
डीएम व एसएसपी ने थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह को 14 शिकायतों का निस्तारण पांच दिन में करने का निर्देश दिया। इसके बाद डीएम व एसएसपी सिविल लाइन थाने शिकायतें सुनने पहुंचे।
यहां राजस्व विभाग से जुड़ी चार शिकायतें आईं। घिमराई गांव निवासी रामनरेश ने डीएम व एसएसपी के सामने अप ना दर्द बयां किया। कहा कि गांव के कुछ लोगों ने खेत की मेड़ तोड़ दी है।
डीएम व एसएसपी के निर्देश पर लेखपाल व पुलिस मौके पर जाकर मामले का निस्तारण कराया। समाधान दिवस पर सदर कोतवाली व फ्रेंडस कालोनी थाने में एक भी शिकायत नहीं आई।
ऊसराहार संवाद प्रतिनिधि के अनुसार समाधान दिवस में ऊसराहार थाने में राजस्व संबंधित दो शिकायतें आईं। दोनों शिकायतों का निस्तारण पुलिस व राजस्व विभाग की टीम नहीं कर सकी।
इस मौके पर एसडीएम ताखा सत्यप्रकाश मिश्रा, तहसीलदार जगदीश सिंह, कार्यवाहक थानाध्यक्ष देव नारायण द्विवेदी, कानूनगो मौजूद रहे। चकबंदी विभाग के लेखपाल के समाधान दिवस न आने से लोगों में नाराजगी दिखी।
चकरनगर संवाद के मुताबिक चकरनगर थाने में तहसीलदार यदुवीर सिंह ने शिकायतें सुनीं। नौगांवा गांव की विद्याराम ने राजस्व संबंधित शिकायत की।
थाना प्रभारी सुनील कुमार परिहार ने मौके पर जाकर समस्या का समाधान किया। सहसों थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने रानीपुरा के राजनारायण की शिकायत कर जमीन की पैमाइश कराकर निस्तारण किया।
भरथना संवाद के अनुसार कोतवाली परिसर में तहसीलदार हरिश्चंद्र ने शिकायतें सुनीं। थरी गांव के इशाक अली ने पैमाइश कर अवैध कब्जे को हटाने, कटहरा गांव की रूपरानी ने खेत की मेड़ तोड़कर विपक्षियों पर अवैध रूप से कब्जा करने, नगला नया के सुरेश चंद्र ने नहर के पानी की नाली से अतिक्रमण हटाने समेत 11 फरियादियों ने शिकायत की।
इनमें सिर्फ दो शिकायतों का निस्तारण हो सका। यहां दरोगा दीपक कुमार, रामबली सिंह, राजस्व निरीक्षक महाराज सिंह, लेखपाल संजय कुमार, अजीत, जय प्रकाश मौजूद रहे।
सैफई संवाद के मुताबिक थाने में एसडीएम एनराम प्रभात राय व सीओ साधु राम ने दो फरियादियों की समस्याएं सुनीं। वैदपुरा थाना प्रभारी अनिल मणि त्रिपाठी ने बताया कि समाधान दिवस में पांच शिकायतें आई थीं।
तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया है। दो शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित विभाग को निर्देश दिए। इसके अलावा भरेह व बिठौली थाने समेत कई थानों में एक भी शिकायतकर्ता नहीं पहुंचा।