फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Shivpal will decide on alliance

प्रसपा का गठबंधन किससे होगा या नहीं, शिवपाल को है अधिकार

Sat, 18 Sep 2021 06:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 06:11 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Shivpal will decide on alliance
इटावा। शहर के बैरुन टोला में शनिवार को प्रसपा की बूथ बैठक हुई। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य ने कहा कि विधानसभा चुनाव में इटावा सदर से राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उन्हें प्रसपा प्रत्याशी घोषित किया है।
विज्ञापन

हमारा किससे गठबंधन होगा या नहीं यह निर्णय करने का अधिकार राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह को है। हमें किसी के मुगालते में नहीं आना है। अपना बूथ मजबूत करना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े चार साल में किसी ने भी मजलूमों और पीड़ितों की नहीं सुनी। अगर किसी ने सुनी तो वह हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव हैं। वह हर हफ्ते इटावा आते हैं और जनता से मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके जैसा जनता से मिलने वाला कोई और नेता देश में ही शायद ही हो। जिलाध्यक्ष सुनील यादव ने कहा किसी भी संगठन में युवाओं का बहुत ही अधिक महत्व होता है।
नौजवान ही देश की दिशा व दशा तय करते हैं। इस दौरान अक्षय को बैरुन टोला का वार्ड अध्यक्ष घोषित किया गया। बैठक में प्रसपा पिछड़ा वर्ग प्रदेश महासचिव आशीष पटेल, महामंत्री अनवार हुसैन, फिरोज अंसारी, इम्तियाज अंसारी एडवोकेट, अनवार पहलवान, शिवनारायण शाक्य आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed