{"_id":"6137a0d98ebc3e88394c6cb6","slug":"etawah-news-shivmangal-president-and-maharaj-singh-elected-minister-etawah-news-knp6507760101","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवमंगल अध्यक्ष और महाराज सिंह चुने गये मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवमंगल अध्यक्ष और महाराज सिंह चुने गये मंत्री
विज्ञापन
ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र मिले
- फोटो : ETAWAH
इटावा। उप्र पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की जनपद शाखा के त्रैवार्षिक चुनाव में शिवमंगल दास को अध्यक्ष और महाराज सिंह बघेल को मंत्री निर्वाचित घोषित किया गया।
सोमवार को जिला पंचायत सभागार में चुनाव अधिकारी संदीप भारती, मुलायम सिंह एवं डीपीआरओ कार्यालय के चुुनाव अधिकारी प्रशांत पोरवाल और अनिल बाजपेयी की देखरेख में अध्यक्ष और मंत्री पद पर चुनाव कराया गया।
मतदान में कुल 594 कर्मचारियों ने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें शिवमंगल दास को 278, मनोज कुमार 217 और ज्ञान सिंह को 76 मत मिले। सर्वाधिक मत पाकर शिवमंगल विजयी रहे।
विज्ञापन
मंत्री पद पर महाराज सिह बघेल को 291, महिपाल सिंह को 273 मत मिले। महाराज सिंह मंत्री निर्वाचित घोषित किए गए। अध्यक्ष पद पर कुल 25 एवं मंत्री पद पर 27 मत अवैध घोषित किए गए।
चुनाव अधिकारी ने विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, वीरू कुमार, विनोद यादव, अनरूद्ध यादव, कमलेश कुमार, राजीव बाल्मीकि, जयनारायण, सोबरन सिंह, रोहित कुुशवाहा, चंद्रशेखर ने सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।