फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Secretary removed for negligence in Gaushala

गोशाला में लापरवाही को लेकर हटाये गये सचिव

Sat, 04 Sep 2021 10:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Secretary removed for negligence in Gaushala
इटावा। बसरेहर ब्लाक की ग्राम पंचायत परौली रामायन के गांव नगला हरी में बनी जिले की सबसे बड़ी गोशाला में शनिवार को तीन गोवंश की मौत हो गई। गुरुवार व शुक्रवार को 18 गोवंश ने दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन

यहां तीन दिन के अंदर 21 गोवंशों की मौत हो चुकी है। वहीं बीमार पड़े गोवंशो को पशु चिकित्सा अधिकारियों की टीम देखरेख कर रही हैं। गोशाला में पीछे की तरफ लगे टिन शेड में दलदल है जिससे गोवंश फंस जाते हैं। गोशाला की देखरेख में लापरवाही बरतने पर पंचायत सचिव को हटा दिया गया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत परौली रमायन के सचिव दुर्विजय सिंह ने गोशाला में हीलाहवाली और लापरवाही दिखाई। इसके चलते गोशाला से सचिव को हटा दिया गया है।
आज गोशाला में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ विनीत कुमार पांडे ने पहुंचकर बीमार पड़े गोवंशों को देखकर जांच पड़ताल की। वही बसेरहर ब्लॉक के बीडीओ जयकेश त्रिपाठी ने भी गोशाला में पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कर्मचारियों से कहा प्रत्येक शेड की प्रतिदिन साफ सफाई करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही भूसे के पर्याप्त इंतजाम करने के लिए कहा। सीवीओ डॉ विनीत कुमार पांडे ने बताया कि गोशाला में शनिवार को तीन गोवंश की मौत हुई है। चिकित्साधिकारियों की टीम बीमार पशुओं का इलाज कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed