फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Rivers are important, law should be made for conservation: Govindacharya

नदियां हैं अहम, संरक्षण के लिए बनाया जाए कानून: गोविंदाचार्य

Thu, 09 Sep 2021 05:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 05:50 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Rivers are important, law should be made for conservation: Govindacharya
जिला संघचालक राम नरेश शर्मा को पुस्तक भेंट करते केएन गोविंदाचार्य - फोटो : ETAWAH
इटावा। नदियां बेहद महत्वपूर्ण है और नदी संरक्षण के लिए कानून बनाया जाना चाहिए। नदियां केवल मनुष्य के उपयोग के लिए नहीं हैं। नदियों का स्वतंत्र अस्तित्व है। नदियों पर अतिक्रमण को परिभाषित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

नदियों के कुछ दूर तक नदी की जमीन हो, यह बेहद जरूरी है। नदियों के किनारे पौधरोपण भी किया जाना चाहिए। यमुना-वृंदावन में यमुना मिशन के तहत नदी के किनारे 8 किलोमीटर तक पौधे लगाए गए हैं।
विज्ञापन

यह बात राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन के संस्थापक केएन गोविंदाचार्य ने अपनी यमुना दर्शन यात्रा व प्रकृति केंद्रित विकास संवाद के तहत गुरुवार को यमुना तट स्थित सुमेर सिंह किला अतिविशिष्ट गेस्ट हाउस में पत्रकारों से कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री व वक्ता ने कहा कि भारत की असली ताकत प्रकृति है और प्रकृति की अनदेखी कर देश का विकास संभव नहीं है। प्रकृति को ध्यान में रख कर ही देश का विकास करना होगा अन्यथा प्राकृतिक आपदाओं का बढ़ना स्वाभाविक है।
उन्होंने कहा कि गोवंश हमारे अध्यात्म का आधार है, इनकी अनदेखी नहीं की जा सकती। सिर्फ गोवंश की रक्षा की घोषणा से कुछ नहीं होगा, इनके संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाने होंगे।
उन्होंने सुबह यमुना जी की पूजा कर आरती की। इसके बाद कहा कि सरकारों ने नदियों और गाय को लेकर जो कार्य किए हैं उसके लिए उनका धन्यवाद।
बताया कि अभियान के तहत वह यमुना नदी के किनारे बसे नगरों का भ्रमण कर रहे हैं। वह अभियान के तहत उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश होते हुए उत्तर प्रदेश आए हैं। इसका समापन 17 सितंबर को दिल्ली में होगा।

पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत, जिला संघचालक राम नरेश शर्मा, विनोद चंद्र पांडे, महामंत्री अन्नू गुप्ता, भाजपा मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य आदि रहे।

यमुना जी की पूजा करते भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री व विचारक

यमुना जी की पूजा करते भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री व विचारक- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed