फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Relief from heat due to heavy rain in the evening

मौसम, शाम को हुई जोरदार बारिश से मिली गर्मी से राहत

Tue, 24 Aug 2021 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Relief from heat due to heavy rain in the evening
इटावा। मंगलवार शाम तीन बजे तक धूप और गर्मी से बेचैन लोगों को शाम करीब साढ़े चार बजे उस समय गर्मी से बड़ी राहत मिली, जब अचानक से आए काले बादलों ने झमाझम बारिश की।
विज्ञापन

बारिश के बाद मौसम में ठंडक आने से पूरे दिन घरों और कार्यालयों में गर्म हवाएं फेंकने वाले पंखे ठंडी हवाएं फेंकने लगे। लोगों को मौसम में आए बदलाव से बड़ी राहत मिली। शाम को ठड़ी हवाएं चलने से मौसम सुहावना हो गया।
विज्ञापन

हालांकि अब भादो का महीना शुरू हो चुका है और मंगलवार को दूसरा दिन था। लेकिन भादों के पहले दिन के सोमवार को दोपहर के समय कुछ देर तक बूंदाबांदी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब मंगलवार को जोरदार बारिश होने से लग रहा है कि सावन के महीने की तरह भादो के महीने में भी अच्छी बारिश होने की उम्मीदें लोग लगा रहे हैं। बारिश होने से धान उत्पादक किसानों को भी काफी फायदा होगा जिन्हें फसल में पानी लगाना पड़ रहा है।

बारिश होने से उनका समय और धन दोनों की बचत होगी। चकरनगर संवाद के अनुसार बरसात से उन लोगों ने राहत की सांस ली। दो दिन से लगातार उमस भरी गर्मी से आम जनजीवन बेहाल रहे। ग्रामीण क्षेत्र में लोग बिजली की आवाजाही से सामना कर रहे थे। बारिश बाजरे की फसल के लिए लाभकारी किसान मान रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed