फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Rakshabandhan is a symbol of dignity

रक्षाबंधन त्योहार मर्यादा का प्रतीक है: ब्रह्माकुमारी दीप्ति बहन

Fri, 20 Aug 2021 06:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 06:23 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Rakshabandhan is a symbol of dignity
रक्षाबंधन कार्यक्रम में मौजूद ब्रह्रमकुमारी ईश्वरी के कार्यकर्ता - फोटो : ETAWAH
इटावा। रक्षाबंधन के दिन बहन अपने भाई को तिलक करती है, रक्षा सूत्र बांधती है और मुंह मीठा करती है। अर्थात तिलक आत्मिक स्मृति का यादगार है कि मै आत्मा हूं जब आत्म स्मृति रहेगी, तभी हमारे जीवन में शुद्धता आएगी और फिर रक्षा सूत्र बांधते हैं।
विज्ञापन

वह हमारी मर्यादा का प्रतीक है। यह बात शुक्रवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वाधान में आईटीआई कॉलेज केंद्र में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में केंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी दीप्ति बहन ने रक्षाबंधन का अर्थ समझाते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हम उस मर्यादा में रहकर एक दूसरे की रक्षा करें। जब हमारे जीवन में यह स्मृति होगी तो मर्यादा होगी। मुख मीठा कराते हैं अर्थात हमारी वाणी मधुर हो और हमारे जीवन में दिव्यता हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपहार देते हैं अर्थात अपने अंदर की कमी कमजोरी जो हमें खुद में ही परेशान करती है वो अपनी बहन को दें। इस मौके पर ज्योत्सना बहन ने लोगों को बुराइयां छोड़कर और मानवता में रहने का संदेश दिया।

इस मौके पर बहनों ने कई लोगों को राखियां बांधी। कार्यक्रम में भ्राता कमलेश, संतोष, अखिलेश, दीपक, रामबाबू पांडे, खुशबू, ममता, तारावती, गुड्डन, नीलम, ललिता, रूबी, सुमन, सरला, शकुंतला, फुलश्री आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed