फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,prerna,do mission,tasks,timeliness

मिशन प्रेरणा के कार्य समयबद्धता के साथ करें: बीएसए

Fri, 11 Jun 2021 10:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
etawah news,prerna,do mission,tasks,timeliness
इटावा। मिशन प्रेरणा की ई-पाठशाला और ई-मेंटरिंग के प्रभावी संचालन के लिए स्टेट रिसोर्स ग्रुप की बैठक शुक्रवार को हुई। जिसमें ब्लाक बढ़पुरा, चकरनगर एवं नगर क्षेत्र के अकादमिक रिसोर्स पर्सन, डाइट मेंटर्स एवं बीईओ ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

बैठक में बीएसए कल्पना सिंह ने कहा कि मिशन प्रेरणा के समस्त कार्य समयबद्धता के साथ करें। उन्होंने ई-पाठशाला को सफल बनाने के लिए सभी को निरंतर मॉनिटरिंग एवं मूल्यांकन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

स्टेट रिसोर्स ग्रुप के सदस्य राम जनम सिंह ने बताया कोरोना के कारण विद्यालयों का पर्यवेक्षण संभव नहीं हो रहा था। ऑनलाइन ई-प्लेटफार्म के माध्यम से सहयोगात्मक पर्यवेक्षण की योजना बनाई गई है। जिसमें विद्यालयों का पर्यवेक्षण किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस माध्यम में विद्यालय के सभी अध्यापक पर्यवेक्षक के साथ ऑनलाइन प्लेटफार्म पर जुड़ेंगे और विद्यालय से संबंधित चर्चा करेंगे। ई- पाठशाला का चतुर्थ फेज प्रारंभ हो गया है।
इसमें तमाम अच्छी गतिविधियों प्रेषित की जा रही हैं। पूरे सप्ताह सामग्री प्रेषित करने के बाद प्रत्येक शनिवार को एक क्विज का आयोजन किया जाएगा। ई-पाठशाला को सफल बनाने के लिए प्रेरणा साथी का चुनाव करना है।
जिससे ग्रामीण क्षेत्र में जिन बच्चों के पास स्मार्ट फोन नहीं हैं उन्हें अपने फोन से ई-पाठशाला की सामग्री दिखा सकें। मीनाक्षी पांडेय ने कहा सभी लोग किए जाने वाले कार्य का दस्तावेजीकरण करें।

प्रत्येक विकास खंड से एक श्रेष्ठ प्रधानाध्यापक व श्रेष्ठ अध्यापकों का चयन होना है जिसे पारदर्शी तरह से किया जाए। संजीव चतुर्वेदी ने कहा दीक्षा, प्रेरणा लक्ष्य एवं रीड अलोंग एप को अभिभावकों के फोन में इनस्टॉल कराएं एवं उन्हें उसका इस्तेमाल करें। बैठक में बीईओ राजेश चौधरी, डायट प्रवक्ता आनंद कुमार ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed