फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,PM honored Dr. Syed Faizan Ahmed of Etawah

पीएम ने किया सात डाक्टरों को कोरोना वॉरियर्स के रूप में सम्मानित

Sun, 04 Jul 2021 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
etawah news,PM honored Dr. Syed Faizan Ahmed of Etawah
इटावा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मेडिकल यूनिवर्सिटी एम्स के जिन सात जूनियर्स डॉक्टरों को कोरोना वॉरियर्स के रूप में सम्मानित किया हैं। उनमें इटावा के लाल डॉ. सैयद फैजान अहमद भी शामिल हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने नौजवान डॉक्टरों की हौसला अफजाई करते हुए पूरे देश से सात जूनियर्स डॉक्टरों को सम्मानित किया हैं। कार्यक्रम में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के राजेश भूशान, एम्स डायरेक्टर डॉ. रनदीप गुलेरिया, एनआईटीआई आयोग के सदस्य डॉ. विनोद कुमार पाउल उपस्थित रहे।
विज्ञापन

डॉ.सैयद फैजान अहमद शहर इटावा के मोहल्ला पोस्ती खाना (पुरबिया टोला रोड) निवासी एवं जिला महिला अस्पताल के वरिष्ठ सहायक रिजवान अहमद के पुत्र हैं। वह इस समय सिलचर मेडिकल कॉलेज असम में जनरल सर्जन द्वितीय वर्ष के छात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. फैजान अहमद ने अपने इस सम्मान को कोरोना काल में मरीजों की सेवा के दौरान दिवंगत हुए डॉक्टर्स, नर्स, वार्ड ब्वाय को समर्पित किया है।
डॉ.फैजान को बधाईं देने वालों में इस्लामिया इंटर कॉलेज के प्रबंधक मो.अल्ताफ, प्रधानाचार्य गुफरान अहमद, कर्मचारी नेता राजीव यादव, मौलाना अनवारुल हसन जैदी, राहत अकील, पूर्व चेयरमैन फुरकान अहमद, गुलामुस सैयदेन, शावेज नक़वी, तनवीर हसन, अवध किशोर बाजपेई, आलिम रिजवी, सुधीर शुक्ला, राहत हुसैन रिजवी, डॉ. नवीन मिश्रा आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed