{"_id":"60e1eb638ebc3ee59b7ff260","slug":"etawah-news-minister-in-charge-planted-harishankari-plant-etawah-news-knp6381345137","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन महोत्सव जन आंदोलन के तहत प्रभारी मंत्री ने लगाया हरिशंकरी का पौधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन महोत्सव जन आंदोलन के तहत प्रभारी मंत्री ने लगाया हरिशंकरी का पौधा
विज्ञापन
इटावा। वन महोत्सव जन आंदोलन के अंतर्गत सामाजिक वानिकी प्रभाग और सोसायटी फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर की ओर से वृहद पौधरोपण का शुभारंभ शनिवार को जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने फिशरवन वन ब्लाक में हरिशंकरी का पौधा लगाकर किया।
प्रदेश के कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान मंत्री शाही ने कहा प्रदेश सरकार पर्यावरण के प्रति सजग है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 30 करोड़ पौधे लगाए जा रहे हैं।
सरकार प्रत्येक पौधे की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। हम किसानों को भी विभिन्न परियोजनाओं में पौधे वितरित कर उन्हें भी पौधरोपण में सहभागी बनाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग संजय सिंह ने बताया जिले में 56 लाख 36 हजार 992 पौधे लगाने का लक्ष्य है। फिशरवन ब्लाक में शनिवार को 7850 पौधे लगाए गए। सदर विधायक सदर सरिता भदौरिया ने कल्पवृक्ष, भरथना विधायक सावित्री कठेरिया ने पारिजात का पौधा लगाया।
भाजपा जिलाध्यक्ष, मंडलायुक्त ने भी लगाया पौधा
आयुक्त कानपुर मंडल राजशेखर, जिलाधिकारी श्रुति सिंह, एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एडीएम जय प्रकाश, एसडीएम सदर सिद्धार्थ, भाजपा जिलाध्यक्ष अजय धाकरे, महासचिव स्कॉन डॉ.राजीव चौहान ने बरगद, पीपल, पाकड़, मॉलश्री, सहजन आदि के पौधे लगाए।
वन क्षेत्राधिकारी बढ़पुरा अजय कुमार त्रिपाठी, वन क्षेत्राधिकारी बसरेहर शिव प्रसाद, सेक्शन अधिकारी ताबिश अहमद, स्कॉन संस्था के सचिव संजीव चौहान, दिनेश चौहान आदि उपस्थित रहे।
सीएमएस ने किया पौधरोपण
जिला महिला अस्पताल के एमसीएच के पास सीएमएस डॉ.अशोक कुमार जाटव ने पौधरोपण किया। मिथलेश कुमारी, वेद प्रकाश, मिथिलेश कुमार, मनीष पांडे, राजेश कुमार, सुनील कुमार, पुष्पदीप कुमार, ओवेस, बादाम सिंह आदि उपस्थित रहे।
बीएसए ने कार्यालय परिसर में लगाया पौधा
बीएसए कल्पना सिंह ने कार्यालय परिसर में अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ अशोक, आम, जामुन, इमली आदि पौधे लगाए। पौधरोपण के दौरान जिला स्काउट मास्टर अच्युत कुमार, हरिकृष्ण, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, संतोष कुमार, अरविंद कुमार आदि उपस्थित रहे।
बीएसए ने बताया कि विभाग को 2316 पौधों को लगाने का लक्ष्य मिला है। ताखा ब्लॉक में अवधेश सिंह राठौर, भरथना में संदीप कुमार, बसरेहर में मोहम्मद हसनेन, सैफई में दुर्गेश, बढ़पुरा में देवेंद्र, चकरनगर में मनोज, जसवंतनगर में संजीव चतुर्वेदी, महेवा में विवेक और नगर क्षेत्र में राजीव को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
इकदिल क्षेत्र के कई ग्रामों में किया पौधरोपण
इकदिल। सद्भावना सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिवेंद्र यादव, पिलखर के ग्राम प्रधान पंकज सिंह ने कई ग्रामों में पौधे लगाए। प्री यूथ गोल्ड मेडलिस्ट स्टेट पिस्टल शूटर पार्थ सारथी, शिवनाथ सिंह, राधे सिंह, शिवनाथ सिंह, अमित सिंह, राजेंद्र सिंह,डॉ. एके सिंह, विवेक दुबे, वीरेंद्र सिंह, शिव बालक, अर्पित, छोटू आदि उपस्थित रहे। (संवाद)
बीडीओ ने लगाया अशोक का पौधा
जसवंतनगर। बीडीओ ऋतु प्रिया ने अशोक का पौधा लगाया। इसके अलावा प्रत्येक गांव में बड़ी संख्या में पौधे लगाए गए। ब्लॉक क्षेत्र में 1 लाख 61 हजार 833 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
प्रत्येक गांव में 2 हजार 653 आम, अमरूद, नीबू, अशोक, कटहल, सहजन, पीपल, बरगद, सागौन, केसिया,अनार,आंवला, कंजी,छितवन के पौधे दिए गए हैं। एडीओ पंचायत वीरेंद्र कुमार, वन दरोगा ज्ञानेश कुमार सिंह, वनरक्षक योगेंद्र कुमार, दिनेश कुमार, राकेश कुमार आदि उपस्थित रहे। (संवाद)