{"_id":"61003dc98ebc3e58337760b7","slug":"etawah-news-mining-mafia-attacked-police-five-injured-including-inspector-etawah-news-knp642771264","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन माफियाओं ने पुलिस कर्मियों पीटा, पथराव, दरोगा समेत पांच पुलिसकर्मी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन माफियाओं ने पुलिस कर्मियों पीटा, पथराव, दरोगा समेत पांच पुलिसकर्मी घायल
विज्ञापन
उदी। बढ़पुरा थाना क्षेत्र स्थित चंबल पुल पर मंगलवार की सुबह पुलिस कर्मियों पर खनन माफिया और मौरंग के ओवरलोड ट्रकों के चालक ने लाठी, सरिया से हमला व पथराव कर दिया।
इससे अफरा-तफरी मच गई। पुलिस कर्मियों ने भाग कर अपनी जान बचाई। सूचना पर बढ़पुरा पुलिस मौके पर पहुंची, तो खनन माफिया व चालक ट्रक लेकर मध्य प्रदेश की तरफ भाग निकले।
मारपीट और पथराव में एक दरोगा और चार सिपाही घायल हुए हैं। पुलिस ने पांच लोगों को नामजद व 20-25 अज्ञात के खिलाफ हत्या का प्रयास, बलवा, सरकारी काम में बाधा डालने, सेवन सीएलए के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
जिले में खनिज परिवहन में लगे ओवरलोड वाहनों को रोकने के लिए चंबल पुल के पास जिला खनन अधिकारी टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान मौरंग का ओवरलोड ट्रक पकड़ा।
जिला खनन अधिकारी के निर्देश पर मौके पर मौजूद बढ़पुरा थाने के दो सिपाही ओवरलोड ट्रक की तौल कराने के लिए धर्मकांटा पर चंबल पुल के दूसरी ओर लेकर जा रहे थे।
तौल कराने पर ट्रक पर 10 टन मानक से अधिक मौरंग लदी पाई गई। इसके बाद सिपाही चालक के साथ ट्रक लेकर बढ़पुरा क्षेत्र की तरफ आ रहे थे। इस दौरान चंबल पुर पर शिव मंदिर के पास चालक ने फोन कर खनन माफियों को बुला लिया।
खनन माफिया 20-25 साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और पुलिस कर्मियों पर लाठी व सरिया के हमला कर दिया। इस बीच पिकेट पर तैनात चौबिया थाने के दरोगा संजीव सिंह मौके पर पहुंचे, तो हमलावरों ने उन पर भी हमला बोल दिया।
हमलावरों ने पुलिस टीम पर पथराव भी किया। इससे अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग निकले। कुछ देर के लिए ट्रैफिक भी रुक गया।
सूचना पाकर बढ़पुरा थानाध्यक्ष फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर ट्रक लेकर एमपी की तरफ भाग चुके थे। इधर हमले में दरोगा संजीव सिंह, सिपाही मानपाल, हितेश कुमार, अमन कुमार और संजीव घायल हुए हैं। पुलिस ने सभी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है।
ये हुए नामजद
भिंड मध्य प्रदेश के भूप थाना क्षेत्र के बरई गांव निवासी रवी सिंह भदौरिया उर्फ रघुवर सिंह, उसका भाई छोटे, उदी के दीपक भदौरिया, सनी भदौरिया, भूप थाना क्षेत्र के रानीपुरा निवासी संजू उर्फ मोटा।