फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Middle-aged tried to rape minor, arrested

55 साल के शख्स ने किया नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, गिरफ्तार

Tue, 24 Aug 2021 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Middle-aged tried to rape minor, arrested
लवेदी। बकेवर थाना क्षेत्र के एक गांव में झाड़ फूंक करने वाले 55 साल के अधेड़ ने नाबालिग के साथ छेड़छाड़ व दुष्कर्म की कोशिश की। मंगलवार को पीड़ित लड़की अपने बाबा के साथ थाने पहुंची और पुलिस को आप बीती सुनाई।
विज्ञापन

पुलिस ने तहरीर के आधार पर छेड़छाड़ व दुष्कर्म के प्रयास और पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को पुलिस उसे कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी बुजुर्ग ने बताया कि उनकी 15 साल की पौत्री को पीलिया हो गया था। इसलिए वह तीन दिन से गांव में पीलिया झाड़ने वाले 55 वर्षीय सुभाष के पास लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि मंगलवार को सुभाष झाड़ फूंक के बहाने पौत्री को अंदर कमरे में ले गया। जहां उसने पौत्री के साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। वह किसी तरह कमरे से बाहर आई और घर लौटकर परिजनों को घटना की जानकारी दी।
दोपहर में पीड़ित लड़की बाबा के साथ बकेवर थाने पहुंची और पुलिस ने पूरा वाकया बताया। आरोप है कि पुलिस ने पहले रिपोर्ट दर्ज करने की बजाय उसे भगा दिया। इसके बाद गांव के कई लोग पीड़ित लड़की व उसके परिजनों के साथ थाने पहुंचे।

तब पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed