फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Members open front against Municipal President and EO

पालिका अध्यक्ष व ईओ के खिलाफ सभासदों ने खोला मोर्चा

Thu, 23 Sep 2021 10:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Members open front against Municipal President and EO
जसवंतनगर। नगरपालिका परिषद के दो तिहाई सभासदों ने पालिकाध्यक्ष और अधिशाषी अधिकारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को सभासद कलक्ट्रेट पहुंचे और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए डीएम कार्यालय के बाहर नारेबाजी।
विज्ञापन

इसके साथ ही एसडीएम सिद्धार्थ को ज्ञापन सौंपा। जिसमें पालिकाध्यक्ष और ईओ की कारगुजारियों की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान सभासदों ने ऐसा न होने पर सामूहिक रूप से इस्तीफा देने की धमकी दी।
विज्ञापन

रेलमंडी जसवंतनगर सभासद के प्रतिनिधि राजीव यादव ने बताया है कि पालिका में मनमानी व भ्रष्टाचार चरम पर है। बोर्ड में प्रस्ताव लिखे जाते हैं, लेकिन उन पर अमल नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनमाने तरीके से घटिया स्तर के काम कराए जा रहे हैं। सरकारी धन आता है, लेकिन बोर्ड के सदस्यों की जानकारी के बिना खर्च हो जाता है। तीन महीनों से पालिका के कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है।
पीएफ में भी गड़बड़झाला है। सभासदों में बताया कि पालिका में निर्वार्चित 25 सभासद है। उनमें से 22 सभासद पालिका अध्यक्ष व ईओ से मनमानी से परेशान हैं।
इन सभासदों निर्माण कार्यों में मनमानी, भ्रष्टाचार, संविदा कर्मियों के भुगतान में हेराफेरी, उपकरणों, जेसीबी आदि सामान की खरीद ऊंचे दामों पर किए जाने, कमीशन खोरी और पालिका अध्यक्ष पर रिश्तेदारों को नौकरी पर रखे जाने समेत 10 आरोप लगाए हैं।
सभासदों ने एसडीएम को ज्ञापन देते हुए सभी बिंदुओं पर जांच कराए जाने की मांग की। यह भी कहा कि मांग पूरी नहीं हुई तो वह लोग सामूहिक रूप से इस्तीफा दे देंगे।
ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने वालों में सभासद राज कुमार गुप्ता, विमल जैन, राजकुमार, गिरजा देवी, विनोद कुमार, सत्यवीर, संजीव, नईम मंसूरी, शहाबुद्दीन, जावेद खान, वीणा सिंह, आनंद कुमार, विकास दुबे, रत्नेश कुमारी, मधुवती, ममता यादव, सुमित कुमार, ममता, फुलवासन, शिवकुमारी व गीता देवी शामिल हैं।
आरोप निराधार, सहमति से पास होते प्रस्ताव
इटावा। जसवंत नगर के पालिकाध्यक्ष सुनील जॉली व ईओ रामेंद्र सिंह का कहना है कि सभासदों के आरोप निराधार हैं। बोर्ड की बैठक में सभी सभासदों की सहमति से प्रस्ताव पारित कराए जाते हैं। इसके बाद भी विकास संबंधी काम कराए जाते हैं।
कर्मचारियों का वेतन भी नियमित रूप से दिया जा रहा है। सभासद अपना निजी कार्य कराना चाहते हैं। पिछले दिनों एक गेस्ट हाउस पर एक असरदार व्यक्ति ने कब्जा कर लिया था।

उसको नगर पालिका ने सील कर दिया है। इसी बात से कुछ लोग नाराज हैं और एक रणनीति के तहत सभासदों को आगे कर झूठे आरोप लगाकर शिकायतें करा रहे हैं। शिकायतकर्ताओं में शामिल राजीव यादव सभासद नहीं हैं। उनको आगे रखकर शिकायतें और हंगामा कराया जा रहा है।

एसडीएम सदर सिद्घार्थ को ज्ञापन सौंपते सभासद

एसडीएम सदर सिद्घार्थ को ज्ञापन सौंपते सभासद- फोटो : ETAWAH

पत्रकरो से बात करते नगर पालिका अध्यक्ष सुनील जोली तथा अधिशासी अधिकारी रामेंद्र सिंह

पत्रकरो से बात करते नगर पालिका अध्यक्ष सुनील जोली तथा अधिशासी अधिकारी रामेंद्र सिंह- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed