फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news marriage

एक ही मंडप में होंगी बंजारा समाज की 101 बेटियों की शादी

Tue, 25 Feb 2020 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
etawah news marriage
इटावा। बंजारा समाज का बड़ा सामूहिक विवाह सम्मेलन 28 अप्रैल को कृपालपुर गांव में होगा। इसमें 101 बेटियों की शादी कराने का लक्ष्य है। समाज के लोग जनसहयोग से बेटियों को उपहार भी देंगे।
विज्ञापन

कृपालपुर बसरेहर ब्लॉक की ग्राम पंचायत अमृतपुर का मजरा है। आल इंडिया बंजारा सेवा सघ के प्रदेश अध्यक्ष सतीश नायक ने बताया कि समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन पहली बार जिले में हो रहा है। इसके पहले औरैया जिले में आयोजन हुआ था। उन्होंने सम्मेलन में कम से कम 101 बेटियों की शादी कराने का लक्ष्य है। प्रयास है कि इससे अधिक शादियां हों। अभी पंजीकरण के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। इसके लिए इटावा के अलावा असपास के जिलों में प्रचार प्रसार किया जा रहा है। आयोजन की तैयारी के लिए भी लोगों से संपर्क किया जा रहा है। सतीश ने बताया कि आयोजन समाज और अन्य लोगों के सहयोग से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह सम्मेन कराने का उद्दश्य समाज के लोगों को दहेज और फिजूलखर्जी की कुरीतियों से बचाना व जागरूक करना है। बेटियों को 11 बर्तन, मंगलसूत्र, पायल और अन्य सामग्री उपहार में दी जाएगी। सतीश ने बताया कि सम्मेलन में समाज के देश और प्रदेशस्तरीय पदाधिकारियों को बुलाया जाएगा। पंजीकरण और सहयोग के लिए समाज के लोग मोबाइल नंबर 8889330129 और 9644442780 पर संपर्क भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed