फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Mandal will be ready to fight for traders

व्यापारियों की समस्या को लेकर संघर्ष को तैयार व्यापार मंडल

Tue, 17 Aug 2021 05:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 05:35 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Mandal will be ready to fight for traders
लवेदी। व्यापारियों की हर समस्या के निदान के लिए अखिल भारतीय व्यापार मंडल तैयार है। कभी किसी व्यापारी को कोई अधिकारी बेवजह परेशान करे तो व्यापार मंडल संघर्ष को तैयार रहेगा। यह बात मंगलवार को कस्बा लखना स्थित एक गेस्ट हाउस में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में जिला महामंत्री धर्मेंद्र जैन ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने लखना के रानी साहिबा हाता निवासी व्यापारी नेता संजीव त्रिपाठी को नगर अध्यक्ष व दवा व्यापारी योगेशकांत पोरवाल नीशू को महामंत्री मनोनीत किया। वहीं, संजीव त्रिपाठी ने कहा कि 15 दिन में कमेटी का विस्तार व युवा नगर अध्यक्ष मनोनयन कर देंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा, युवा जिला महामंत्री रंजीत कुशवाहा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रीना राजपूत, मनोज अग्रवाल, सर्वेश चौहान, संतोष वर्मा, संजीव राजपूत, शतीक मंसूरी, लल्लू वारसी ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए संगठन की नीतियों के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed