{"_id":"60e3408c8ebc3ebf59350f71","slug":"etawah-news-make-the-village-school-the-best-bdo-etawah-news-knp6383270141","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामों के विद्यालयों को श्रेष्ठ बनाएं प्रधान: बीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामों के विद्यालयों को श्रेष्ठ बनाएं प्रधान: बीडीओ
विज्ञापन
इटावा। ग्राम विकास में विद्यालय एक महत्वपूर्ण इकाई है। विद्यालय का विकास ग्राम पंचायत के माध्यम से किया जा रहा है। आज तकनीक के माध्यम से चेन्नई में बैठा व्यक्ति इटावा की ग्राम पंचायतों का कार्य एक क्लिक के माध्यम से देख सकता है।
इसलिए ग्राम प्रधान अपने गांव के विद्यालय को श्रेष्ठ बनाएं। यह बात विकास खंड बसरेहर के प्रेरणा सभागार में सोमवार को मिशन प्रेरणा के तहत विद्यालय कायाकल्प से संबंधित नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों की कार्यशाला में बोलते हुए बीडीओ उमाकांत ने कही।
कार्यशाला में बीईओ वीरेंद्र पटेल ने कहा यदि प्रयास किया जाए तो ब्लाक के विद्यालय श्रेष्ठ विद्यालयों के रूप में विकसित होंगे। प्रदेश स्तर पर अपना स्थान बनाएंगे।
विज्ञापन
स्टेट रिसोर्स पर्सन रामजनम सिंह ने सभी प्रधानों को तय मानकों की जानकारी दी। इसके साथ ही ग्राम प्रधानों से सहयोग मांगा। एडीओ पंचायत गुरु प्रसाद ने इसके लिए पूरा सहयोग देने का वायदा किया।
विकास खंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय चितभवन के प्रधान अध्यापक केके यादव ने विद्यालय को विकसित करने के अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम का संचालन सत्यपाल सिंह ने किया। इस मौके पर ग्राम प्रधानों को एक फिल्म दिखाई गई। इसमें प्रदेश के अन्य जनपदों में विकसित विद्यालयों को दर्शाया गया।