{"_id":"613370868ebc3e7a1117d98d","slug":"etawah-news-killer-retired-soldier-his-wife-and-son-went-to-jail-etawah-news-knp650046836","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपी रिटायर्ड फौजी, उसकी पत्नी व बेटा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्यारोपी रिटायर्ड फौजी, उसकी पत्नी व बेटा गया जेल
विज्ञापन
जसवंतनगर थाने में पुलिस गिरफ्त में हत्यारोपी फौजी, उसकी पत्नी व बेटा
- फोटो : ETAWAH
जसवंतनगर। पुलिस ने कचौरा रोड जानकीपुरम में दो सितंबर हुए दोहरे हत्याकांड के आरोपी रिटायर्ड फौजी सर्वेश कुमार, उसकी पत्नी सुनैश व बेटे विकास को शनिवार को जेल भेज दिया। इसके साथ ही मैगजीन के साथ लाइसेंसी राइफल व 315 बोर के पांच कारतूस बरामद होने का भी दावा किया है।
कचौरा रोड जानकारीपुरम निवासी रिटायर्ड फौजी सर्वेश कुमार के बेटे शिवम व बहू नेहा से कुछ अनबन थी। इसके चलते दो सितंबर को नेहा की मां गुड्डी, पिता जोगेंद्र, मामा राम प्रकाश, राम शंकर, उसकी बहन प्रियंका के ससुर कैलाश चंद्र यादव सर्वेश के घर पंचायत करने आए थे।
नेहा के मामा राम प्रकाश का आरोप है कि पंचायत शुरू भी नहीं हो सकी थी कि सुनैश, विकास, शिवम व विशाखा ने सर्वेश को गोली मारने के लिए उकसाया। इसके बाद सर्वेश घर के अंदर गए और राइफल से गोली चला दी थी।
विज्ञापन
गोली लगने से उनके भाई रामशंकर व दूसरी भांजी के ससुर कैलाश की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर राइफल बरामद की।
परिजनों ने नेहा के ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का भी आरोप लगाया है। सीओ जसवंतनगर राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार हत्या, हत्या का प्रयास, दहेज उत्पीड़न, प्रताड़ना, मारपीट में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांचकर रही है।
शनिवार सुबह पुलिस ने कचौरा बाईपास नहर पुल से आगे बलरई मोड़ के पास से आरोपी रिटायर्ड फौजी सर्वेश कुमार, उसकी पत्नी सुनैश व बेटे विकास को गिरफ्तार किया। पूछताछ कर तीनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। फरार आरोपी शिवम व उसकी बहन विशाखा की तलाश की जा रही है।