फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news khareed kendra

अपने गांवों में कराएं गेहूं बेचने के लिए पंजीयन

Thu, 16 Apr 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
etawah news khareed kendra
इटावा। किसानों को अब गेहूं बिक्री के ऑनलाइन पंजीयन के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। वे अपने ही गांवों के जनसेवा केेंद्र और कामन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर पंजीयन करा सकते हैं। जिलाधिकारी जेबी सिंह ने सीएससी और जनसेवा केंद्रों को लॉकडाउन की शर्तों के अनुसार खोलने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

ऑनलाइन पंजीकरण नहीं हो पाने की समस्या को किसानों ने अमर उजाला से साझा किया था। अमर उजाला ने 16 अप्रैल के अंक में किसानों की इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिले में 19 हजार से अधिक हेक्टेयर में गेहूं की बुआई की गई थी। 40 फीसदी से अधिक फसल की कटाई और मढ़ाई भी हो चुकी है। 15 अप्रैल से जिले भर में 64 सरकारी क्रय केंद्र तो खुल गए हैं लेकिन ऑनलाइन पंजीकरण न होने से किसान गेहूं नहीं बेच पा रहे हैं। लॉकडाउन के पहले तक केवल 131 पंजीकरण ही हो पाए थे, इसके बाद दुकानें बंद हो गईं। ऑनलाइन पंजीकरण नहीं करा पाने की समस्या को कुछ किसानों ने अमर उजाला से साझा किया। किसानों की समस्या की खबर प्रकाशित होते ही जिलाधिकारी ने लॉकडाउन में अन्य जरूरी सेवाओं की तरह कुछ शर्तों के साथ जनसेवा केेंद्र और कामन सर्विस सेंटर खोलने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

जिला प्रबंधक कामन सर्विस सेंटर आकाश सोनी ने बताया कि जिले भर में 773 सीएससी या जनसेवा केंद्र हैं। प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक सीएससी है। बड़े गांवों में दो केंद्र भी हैं। किसान अपने गांवों में ही गेहूं बिक्री के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। सीएससी संचालक का वाट्सएप नंबर ग्राम प्रधान के माध्यम से किसानों तक पहुंचा दिया जाएगा। किसान संचालक के वाट्सएप नंबर पर भी अपनी जानकारी दे सकते हैं। इसके अलावा गांव के सीएससी केंद्र जाकर खतौनी निकलवाने के साथ अपना पंजीकरण करा सकतेे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएससी पर दूर-दूर खड़े हों किसान, हाथ भी जरूर धोएं
सीएससी पर गेहूं विक्रय के लिए पंजीकरण कराते समय सामाजिक दूरी का पालन जरूरी है। जिलाधिकारी ने कहा कि किसान केंद्र पर एक-दूसरे से कम से कम एक मीटर की दूरी बनाए रखें। केंद्र संचालक को पानी और साबुन रखना जरूरी होगा। किसान को हाथ धुलने के बाद ही केंद्र में प्रवेश करने दें। जिलाधिकारी ने कहा कि किसान पंजीकरण केंद्र और विक्रय केंद्रों पर भीड़ न लगाएं, सभी का गेहूं खरीदा जाएगा। अगर किसी किसान को किसी भी तरह की दिक्कत हो तो अपने ब्लॉक के बीडीओ, एसडीएम को फोन पर सूचना दे सकते हैं। खरीद 15 जून तक की जाएगी।

सभी सीएससी और जनसेवा केंद्र तत्काल प्रभाव से खोलने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। केंद्र संचालक अपने अपने गांव में काम करेंगे। केंद्र पर आने वाले किसानों के बीच सामाजिक दूरी और हाथ धोने के लिए साबुन व पानी रखना जरूरी है। किसानों को किसी तरह की समस्या नहीं आनी चाहिए। गेहूं क्रय केंद्रों पर भी सामाजिक दूरी का होना जरूरी है।
- जेबी सिंह, जिलाधिकारी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed