फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,jwellery stolen,woman bag,suspcious circumstance,under

रास्ते में महिला के पार हुए साढ़े पांच लाख के जेवर

Mon, 22 Feb 2021 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
etawah news,jwellery stolen,woman bag,suspcious circumstance,under
फोटो संख्या 31महिला दीपिका के पार हुए जेवर। - फोटो : ETAWHA
बकेवर। अहेरीपुर स्थित मायके से भरथना अपनी ससुराल जा रही महिला के बैग से रविवार शाम संदिग्ध हालात में जेवर चोरी हो गए। महिला ने घटना की जानकारी पति व परिजनों को दी। पति ने सोमवार को बकेवर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

भरथना कस्बा के गांधीनगर मोहल्ला निवासी हेमंत पोरवाल मेडिकल स्टोर संचालक है। उन्होंने बताया कि शनिवार को पत्नी दीपिका बेटे को लेकर मायके अहेरीपुर एक कार्यक्रम में शामिल होने गई थी।
विज्ञापन

जहां से रविवार शाम वह अपनी बड़ी बहन गोल्डी के साथ वापस आ रही थी। पत्नी ने बैग में अपने जेवर रख लिए थे। दोनों ने पहले अहेरीपुर से महेवा के लिए ई-रिक्शा किया। इसके बाद महेवा से बकेवर दोनों ऑटो से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

बकेवर पहुंचने पर दुकान में काम करने वाला पुष्पेंद्र बाइक से पत्नी को लेकर घर छोड़ आया। घर में पत्नी ने बैग खोलकर देखा तो उसमे रखे करीब 113 ग्राम सोने के जेवर (मंगलसूत्र, अंगूठियां व हीरे की अंगूठी) समेत करीब साढ़े पांच लाख रुपये का सामान गायब था।
बकेवर थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्ट्रया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed