{"_id":"61155abf8ebc3e62c00aea71","slug":"etawah-news-inter-district-five-vehicle-thieves-arrested-eight-bikes-recovered-etawah-news-knp645891829","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरजनपदीय पांच वाहन चोर गिरफ्तार, आठ बाइकें बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरजनपदीय पांच वाहन चोर गिरफ्तार, आठ बाइकें बरामद
विज्ञापन
इटावा। इकदिल पुलिस ने बुधवार देर रात ग्वालियर बाईपास स्थित गोपाल ढाबा के पास मुठभेड़ के दौरान दो बाइकों पर सवार अंतरजनपदीय वाहन चोर गैंग के पांच शातिरों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस का दावा है कि आरोपियों के पास से तमंचा, कारतूस व तीन चाकू बरामद हुए हैं। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस टीम ने फ्रेंडस कालोनी क्षेत्र के सुंदरपुर में रहने वाले गैंग के शातिर के घर के पास से चोरी की छह बाइकें व एक कार भी बरामद की है।
एसपी सिटी प्रशांत कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि बुधवार रात इकदिल पुलिस ने ग्वालियर बाईपास पर उदी मोड़ की तरफ से दो बाइकों से आते पांच लोगों को रोकने का प्रयास किया।
विज्ञापन
इस पर बाइक सवार लोग भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा किया, तो बाइक पर सवार लोगों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाब में गोली चलाई। इसके बाद पांचों आरोपियों को गोपाल ढाबा के पास से दबोच लिया गया। उनके पास से मिली बाइकें चोरी की निकलीं।
एसपी के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों में फ्रेंड्स कालोनी के सुंदरपुर निवासी दीपू राजपूत, बकेवर के सराय मिठ्ठे गांव निवासी सागर नागर, भरथना के पूठ गांव निवासी योगेंद्र राजपूत, बकेवर के शेरपुर गांव का अमित कुमार व इकदिल के पक्का बाग का सलमान है।
पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों की निशान पर दीपू के मकान के पास झाड़ियों में छिपाई गई चोरी की छह बाइकें व एक कार बरामद की है।
चोरी की चार घटनाओं का खुलासा
आरोपियों ने बताया कि बरामद बाइकों में यामहा बाइक को इकदिल क्षेत्र के भाटिया पेट्रोल पंप के पास, अपाचे को लवेदी थाना क्षेत्र से चोरी की थी। कार फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र से चोरी की थी। डीलक्स बाइक हाथरस के थाना चंदपा क्षेत्र से चुराई थी। बाकी बरामद वाहनों के बारे में जानकारी पुलिस कर रही है।